रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं डॉ. श्री संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा के निर्देशन मे कटनी शहर के मुख्य स्कूलों सिविल लाइन स्थित सेंट पाल स्कूल, मिशन चौक स्थित बर्दश्ले स्कूल, बस स्टैंड सेक्रेड हार्ड स्कूल व अन्य स्कूलों मे पहुँच बच्चो को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक और कोतवाली स्टाफ ए एस आई शशिभूषण दुबे, आरक्षक अमरजीत सिंह, आरक्षक अनिल गौतम सैनिक श्रवण मिश्रा शहर के मुख्य स्कूलों मे पहुँच बच्चो को जागरूक करते हुए समझाया गया कि अगर आपका आटो चालक या वेन चालक आपके साथ कोई भी गलत हरकत करता है या शराब पीकर वाहन चलाता है और अगर किसी दिन आपका आटो या वेन की जगह कोई और आटो लेने आपको स्कूल मे पहुँचता है तो आप अपने स्कूल प्रिंसिपल व अपने परिजनों को सूचना अवश्य दे और इन्ही सब को ध्यान मे रखते हुए कोतवाली पुलिस स्टाफ के द्वारा आटो चालक व वेन चालको को भी बच्चो को सुरक्षित लेके व लेजाने की हिदायत दी गई, और बच्चो की सुरक्षा के प्रति कोतवाली स्टाफ के द्वारा बच्चो को हेल्प लाइन नम्बर +91 70005 03598 दिया गया।


