14 लाख पौधो का जिले में होगा रोपण,,,
आज दिनांक 26.06.2024 को वनमण्डलाधिकारी गौरव शर्मा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र रीठी (वनमण्डल कटनी) के बढ़खेड़ा के कक्ष क्रमांक RF176 में वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया ।
जिसमें बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय, डीएफओ गौरव शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला स्थायी वन समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू मिश्रा, जनपद पंचायत वन समिति अध्यक्ष कमलेश कोल, जनपद पंचायत रीठी उपाध्यक्ष प्रकाश साहू, सीईओ जनपद पंचायत रीठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चों ने पोधा रोपण किया। डीएफओ गौरव शर्मा द्वारा बताया गया की इस वर्ष वन विभाग द्वारा लगभग 14 लाख पौधो का जिले में रोपण किया जा रहा है। इस वर्ष विभाग की कोशिश है कि वृक्षारोपण को जन अभियान बनाया जाए तथा जन भागीदारी से पौधो को रोपण और रखरखाव किया जाए। माननीय विधायक ने न केवल पौधो को लगाने बल्कि उनकी देखभाल कर पेड़ बनने तक जिम्मेवारी लेने की बात कहीं। तथा वन विभाग द्वारा किए जा रहे रोपण की प्रशंसा भी की।
इस मौके पर पत्रकार, पर्यावरण प्रेमी एवं आम लोगो ने भी कम से कम 2 पौधे लगाने का संकल्प किया। कार्यक्रम का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी रीठी महेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में दिनेश पटेल परिक्षेत्र सहायक बिलहरी, कृष्णकांत गर्ग, तुलसीदास मिश्रा, सुखवंती सिंह, अनिल यादव एवं वन परिक्षेत्र रीठी का स्टाफ मौजूद रहा।


