• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश हरदा

*कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2024
in हरदा
0
*कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम कालपी निवासी अशोक पाराशर ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा कालपी में 4 वर्ष पूर्व नाली निर्माण कराया गया था, परन्तु नाली के पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण पानी उसके खलिहान में भरा रहता है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम अबगांवखुर्द निवासी रामभरोस ने कलेक्टर श्री सिंह को हाइवे रोड़ किनारे छोड़ी हुई अधूरी नाली को पूर्ण कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में हरदा निवासी विजय कुमार अग्रवाल ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि उनके ग्राम हीरापुर में खेत के गेट के सामने पुलिया के पाइप को निर्माण एजेन्सी द्वारा बंद कर दिया गये है, जिससे बरसात का पानी उनके खेत में जाएगा इसलिये अस्थाई नाली बनाकर पानी को आगे बढ़ाया जाए। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। हरदा निवासी सुमेर सिंह राजपूत ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह को नाली की सफाई करवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को नाली की सफाई कराने के निर्देश दिये। ग्राम फुलड़ी निवासी विनोद गौर ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह को अपनी भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम टिमरनी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में ग्राम मनियाखेड़ी निवासी मुकेश ने कलेक्टर श्री सिंह को खुली पड़ी खदानों पर तार फेंसिंग कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार टिमरनी को समस्या के निराकरण कराने के निर्देश दिये। शिवम् वाटिका कॉलोनी निवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह को कॉलोनी का पूर्वी द्वार खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

 

*हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हाईवे पर CMHO डॉ. आरके मेहरा का बाइक पर स्टंट करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद शासन ने उन्हें हटा दिया

हाईवे पर CMHO डॉ. आरके मेहरा का बाइक पर स्टंट करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद शासन ने उन्हें हटा दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d