रिपोर्टर प्रिया दुबे
*परंपरागत तरीके से नगर निगम ने मनाया बलिदान दिवस*
*सन् 1971 से चली आ रही परंपरा हुए विशाल और भव्य – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
*461वें बलिदान दिवस पर समाधि और प्रतिमा स्थल पर हुए भव्य आयोजन*
*महापौर ने पुष्पचक्र और पुष्प चढ़ाकर वीरांगना रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि : किया नमन और सभी बच्चों को शपथ भी दिलाई*
*मित्रसंघ के सहयोग की भी महापौर ने की मंच से सराहना*
जबलपुर । मातृभूमि की रक्षार्थ आक्रमणकारी सेनाओं से वीरता पूर्वक युद्ध करते हुये अपने प्राणों का प्रेरणादायी बलिदान देषभक्ति का अप्रतिम आर्दष प्रस्तुत करने वाली गौड़वाना गढ़ा मण्ड़ला की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस परंपरागत तरीके से नगर निगम ने मित्रसंघ-मिलन दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान, कार्पोरेषन एथलेटिक संघ, एवं अन्य संस्थाओं के सहायोग से मनाया। नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के नेतृत्व में वीरांगना की बारहा स्थित समाधि स्थल तथा भंॅवरताल में प्रतिमा स्थल पर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती मॉं भवानी का अंश है। उन्होंने कहा कि हम सब गौरवशाली हैं कि जिस धरती को वीरांगना रानी दुर्गावती जी ने अपने खून से सिंचित किया उस धरती पर हम सब जन्में हैं और आज उनकी कीर्ति और शौर्य गाथा के कारण खुली हबा में स्वतंत्र होकर जीवन जीकर धन्य कर रहे हैं। मंच से महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने यह भी कहा कि हम सब आज धन्य है कि हमें इनके चरणों में वंदन अभिनंदन और पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला। इस अवसर पर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने घोषणा की कि अगले साल इस आयोजन को और विशाल और भव्यता प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मौके पर महापौर श्री अन्नू ने विचार व्यक्त किये और वीरांगना रानी दुर्गावती की कीर्ति एवं गाथाओं का बखान किया और युवा पीढ़ी को संदेश दिया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने मंच से मित्रसंघ एवं मिलन के सहयोग की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, पार्षद श्रीमती प्रतिभा भापकर, मित्रसंघ एवं मिलन के संयोजक सच्चिदानंद शेकटकर, सह संयोजक पारितोष वर्मा, नगर निगम के अपर आयुक्त आर.पी. मिश्रा, उपायुक्त मनोज श्रीवास्तव, शिक्षा अधिकारी बीना वर्गीस, खेल अधिकारी राकेश तिवारी, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र विश्वकर्मा, साहित्यकार अभिमन्यू जैन, सुरेश मिश्रा, यू.एस. दुबे, डॉं व्ही.व्ही. श्रीवास्तव, एडवोकेट रविन्द्र श्रीवास्तव, हरिओम हजारी, राहुल अग्रवाल, अनिल ठाकुर, सतीश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
*विजेताओं को महापौर ने दिये पुरूस्कार*
*बैंडदल की धुन और पुलिस बल की सलामी की प्रस्तुति की भी महापौर ने की प्रशंसा : दिये पुरूस्कार*
वीरांगना दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता पुरूष तथा महिला वर्ग के खिलाड़ियों को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू द्वारा पुरस्कार वितरण किये गए तथा विजेता बालक एवं बालिकाओं को प्रथम पुरूस्कार के रूप में 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार, तृतीय को 51 सौ रूपये पुरस्कार के साथ-साथ 7-7 धावकों को सांत्वना पुरूस्कार के रूप में 2-2 हजार रूपये प्रदान किये गए। उन्होंने बैंडदल जो धुन की प्रस्तुति एवं पुलिस बल जिनके द्वारा सलामी दी गई उन्हें 5-5 हजार की पुरूस्कार राशि प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉं. शैलेन्द्र पाण्डेय ने किया तथा आभार प्रदर्शन सह संयोजक परितोष वर्मा ने किया।


