रिपोर्टर प्रिया दुबे
*जबलपुर के विकास में कोई कमी नहीं आयेगी – मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव*
जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं मोहन यादव जी के साथ भोपाल में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने शहर विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने आश्वासन दिया की जबलपुर के विकास में ना कभी कोई कमी आई है और ना ही भविष्य में आएगी। मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के साथ चर्चा में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने हर घर नर्मदा जल पहुॅंचाना, मॉं नर्मदा में लगने वाले एस.टी.पी. प्लांट का कार्य, 11 लाख वृक्षारोपण, सोलर योजना, सी.आई.टी.आई.आई. 2.0 रीडैंसीफिकेशन, डुमना नेचर पार्क, जबलपुर का नामकरण जाबालिपुरम करना, तालाबों, शमशान घाट, एवं अन्य भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव ने आश्वस्त किया कि जल प्लावन, जलसंकट एवं अद्योसंरचना के लिए निरंतर कार्य योजना पर कार्य किया जायेगा। उन्होंने महापौर श्री अन्नू को आश्वस्त किया कि शहर विकास की गति को रूकने नहीं दिया जायेगा। विकास कार्यो के लिए जो भी राशि की जरूरत पड़ेगी उसके लिए सरकार हमेशा तैयार रहेगी।