रिपोर्टर प्रिया दुबे
*चाक चौबंद व्यवस्था और सतत् निगरानी रखने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को दिये सख्त निर्देश*
*24 को मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी*
*जबलपुर-* वीरांगना रानी दुर्गावती के 461 वें बलिदान दिवस पर 24 तारीख को होने जा रहे हैं कार्यक्रम को लेकर निगम आयुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने देर शाम मुख्य कार्यक्रम स्थल वेटनरी ग्राउंड पहुँची और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन के संबंध में चल रही तैयारी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और निर्धारित वेंडर को व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जरा भी कोई चूक ना हो। विदित हो कि 24 जून सोमवार को सुबह 7:00 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि पर आयोजन के साथ-साथ वेटनरी ग्राउंड में होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य डॉ मोहन यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे। इन्हीं सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम आयुक्त ने यहां का निरीक्षण करते हुए चल रही तैयारी को देखा और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि इस आयोजन की तैयारी में कहीं कोई कमी ना रह जाए और समय पर हर कार्य हो। इसका विशेष ध्यान देते हुए सभी तैयारियां समय पर की जाए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक रोहित सिंह कौशल, अपर आयुक्त वी एन बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह, सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, जी एस मरावी, शिवेंद्र सिंहस्वास्थ्य अधिकारी संदीप जयसवाल, सीईओ सचिन विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।



