रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी जनपद के ग्राम पौंसरा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला डाइस कोड 23380212003 सस्था के प्रधान सुनील कुमार सिंह , इस विद्यालय मे लगभग 152 विधार्थी और अध्यापकों की 4 संख्या है , डॉ, डी.आर. बर्मन के द्वारा बताया गया कि, इस विद्यालय मे लगभग सन् 2020-21 मे किचन शेड व बच्चो के लिए बैठने के लिए अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसमे तत्कालीन सरपंच श्रीमती जीरा बाई यादव , तत्कालीन पंचायत सचिव शंकर लाल चौधरी के द्वारा यह कार्य कराया जा गया था , इनके द्वारा अपने कार्यकाल मे अधूरे स्कूल भवनों में जमकर भ्रष्टाचार करते हुए राशि निकालकर बंटवारा कर लिया जिसकी शिकायत के बाद जिला सीओ के द्वारा
सचिव को सस्पेंड कर दिया गया था और शाला के भवन निर्माण कार्य की राशि जमा करने के निर्देश जारी किया बावजूद इसके आज तक आधा अधूरा किचन शेड अतिरिक्त कक्ष जस का तस पड़ा हुआ है जिस कारण बच्चो के समूह द्वारा मध्यान भोजन शाला से 2 से 3 किलो मीटर से बनाकर लाया जाता है , कई बार तो गरम दाल अन्य भोजन सामग्री शरीर में गिर गई। भवन निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए प्रसाशनिक अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन जिला पंचायत सी ओ के द्वारा यह आश्वाशन दिया गया की जब तक भवन निर्माण कार्य का पैसा सचिव व सरपंच के द्वारा वापस नही आता तब तक यह निर्माण कार्य नही हो पायेगा और इसको फिर से नया भवन निर्माण करवाने के लिए अभी कोई बजट नही है और यह निर्माण कार्य लगभग 11 लाख 61 हाजर रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा था जो अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल का किचन शेड निर्माण व अतिरिक्त कक्ष को पूर्ण करने के लिए कलेक्टर महोदय से गुहार लगाई है । जिससे बच्चों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े ।


