• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*आन बान और शान के प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती को निगमाध्यक्ष और निगमायुक्त ने किया नमन* *निगमाध्यक्ष रिंकु विज और निगमायुक्त प्रीति यादव ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को किया रवाना*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 22, 2024
in जबलपुर
0
*आन बान और शान के प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती को निगमाध्यक्ष और निगमायुक्त ने किया नमन*  *निगमाध्यक्ष रिंकु विज और निगमायुक्त प्रीति यादव ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को किया रवाना*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

वीरांगना रानी दुर्गावती दौड़ प्रतियोगिता में महिला वर्ग में खुशी रघुवंशी और पुरूष वर्ग में कृष्ण कुमार प्रथम आये*

जबलपुर। गढ़ा मण्डला राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस 24 जून को आयोजित हो रहे बलिदान दिवस के आयोजन के 2 दिन पूर्व आज रानी दुर्गावती मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग और महिला वर्ग से सैंकड़ों धावकों एवं धाविकाओं ने भाग लिया। भंवरताल पार्क में आयोजित इस प्रतियोगिता में अथिति के रूप में पहुँचे निगमाध्यक्ष रिंकु विज और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने आन बान और शान के प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती को नमन कर धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । जिसमें महिला वर्ग में खुशी रघुवंशी ने प्रथम, अंशिका लोधी ने द्वितीय एवं रमनी पटैल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसके साथ अन्य सात को सांत्वना पुरस्कार जिसमें क्रमशः अकृति पटैल, नेहा यादव, लक्ष्मी बेन, काकू सिंह राजपूत, अनुशिका बेन, सुमन भारती, एवं सोनाक्षी विश्वकर्मा हैं। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में कृष्ण कुमार ने प्रथम, खेम सिंह पटैल ने द्वितीय, एवं आदित्य राज साकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसके साथ अन्य सात को सांत्वना पुरस्कार जिसमें क्रमशः हर्ष वर्धन चौधरी, नन्ता पटैल, नीलू चौधरी, वेदनम डियो, हरिओम पटैल, सूर्यभान सिंह एवं सुभम मिश्रा हैं।
नगर निगम जबलपुर द्वारा मित्र संघ और मिलन के वीरांगना दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान एवं कार्पोरेशन एथलेटिक् संघ के सहयोग से आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता प्रातः 07ः00 बजे भॅंवरताल स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा के सामने से शुरू हुई। सबसे पहले महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। यह दौड़ प्रतियोगिता भॅंवरताल से शुरू होकर शारदा चौक पर समाप्त हुई। इसी तरह पुरुष वर्ग की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता भंॅवरताल उद्यान से शुरू होकर बारहा स्थित वीरांगना दुर्गावती की समाधि पर समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। इस अवसर पर वीरांगना दुर्गावती स्मृति रक्षा अभियान समिति के संयोजक सच्चिदानंद शेकटकर, सहसंयोजक परितोष वर्मा नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, क्रीड़ा अधिकारी राकेश तिवारी, तथा बड़ी संख्या में क्रीड़ा प्रेमी उपस्थित रहे। वीरांगना दुर्गावती स्मृति मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का संयोजन कारपोरेशन एथलेटिक संघ के सचिव महेंद्र विश्वकर्मा तथा उनके साथियों ने किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 24 जून को भंवरताल उद्यान में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

*24 जून को मुख्य कार्यक्रम*

वीरांगना दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर 24 जून को समाधि तथा भॅंवरताल में प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होगें। इस दिन प्रातः 07ः00 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती की समाधि पर पुलिस बल द्वारा सलामी दी जायेगी। पुष्पांजलि के उपरांत मशाल प्रज्जवलन और धावकों का मशाल सहित भॅंवरताल के लिये प्रस्थान होगा। प्रातः 09ः00 बजे भॅंवरताल उद्यान में रानी दुर्गावती की गजारूढ़ प्रतिमा के समक्ष पुलिस बल द्वारा परम्परागत सषस्त्र सलामी, पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि और भॉंवांजलि अर्पित की जावेगी।

*अपील*

दुर्गावति स्मृति रक्षा अभियान मित्रसंघ मिलन तथा जबलपुर कार्पोरेशन एथलेटिक संघ के पदाधिकारीगणों ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं समस्त खिलाड़ियों-धावकों से निर्धारित तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थिति की अपील की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हुई चकना चूर,

राफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर हुई चकना चूर,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d