• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सनसनीखेज भट्टा हत्याकाण्ड का खुलासा सिमको मैनेजर की निर्मम हत्या कर शव को चूना के भट्टे में डालने वाले हत्यारे कुठला पुलिस की गिरफ्त में कटनी पुलिस की शानदार सफलता

by Manish Gautam Chiefeditor
June 22, 2024
in कटनी
0
सनसनीखेज भट्टा हत्याकाण्ड का खुलासा सिमको मैनेजर की निर्मम हत्या कर शव को चूना के भट्टे में डालने वाले हत्यारे कुठला पुलिस की गिरफ्त में कटनी पुलिस की शानदार सफलता
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर : हेमन्त सिंह

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है कुठला पुलिस द्वारा दो दिवस पूर्व हुए जघन्य हत्याकाण्ड का खुलासा किया गया है

घटना का विवरण – ज्ञातव्य हो कि दिनांक 20.06.2024 को समनू विश्वकर्मा पिता सुन्दर लाल विश्वकर्मा उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम मुडेहरा थाना बड़वारा की हत्या कर उनका शव ग्राम कछगवां स्थित सिमको लाईम कम्पनी के चूना भट्टे में डाल दिया था इस वारदात के बाद पुलिस को एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव को स्थानीय लोगो व फायर बिग्रेड की मदद से आग काबू पाने पर चूना भट्टे के अन्दर से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालने में सफलता मिली थी शव को भट्टे से बाहर निकालने पर वह लगभग जल चुका था और शव किसका है, पहचान में नही आ रहा था। मौके पर उपस्थित तीरथ विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुडेहरा थाना बड़वारा ने बताया कि उसके बड़े पिताजी समनू प्रसाद विश्वकर्मा भट्टे में नही है और उनका फोन भी नही लग रहा है गुरुवार के दिन भट्टे में छुट्टी का दिन होता है जो घर पर भी नही पहुँचे है। तीरथ विश्वकर्मा को जले हुए शव को दिखाकर पहचान करने हेतु कहा गया जिसने बदन पर पहनी हुई अण्डर वियर के आधार पर शव की अपने बड़े पिता समनू विश्वकर्मा पिता सुन्दर लाल विश्वकर्मा उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम मुडेहरा थाना बड़वारा के रूप में की। तीरथ विश्वकर्मा ने बताया कि उसके बड़े पिता सिमको लाईम कम्पनी में करीब पच्चीस वर्षों से कैशियर का काम करते थे जो कम्पनी के कमरे में ही रहते थे और सप्ताह में एक दिन घर आते थे । दिनांक 20.06.2024 को बड़े पिता के भट्टा में न होने की सूचना मिलने पर उन्हे देखने आया था। मेरे बड़े पिता को किसी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा हत्या कर जलते हुए चूना भट्टा में डाल दिया है जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध मे अवगत कराया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर घटना स्थल को तत्काल सील किया गया। घटना की देहाती नालसी लेख कर थाना कुठला में असल अपराध क्रमांक 529/24 धारा 302,201 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना

में लिया गया।

घटना के पश्चात पुलिस की कार्य योजना – घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र के साथ समूचे संभाग में यह खबर आग की तरह फैल गई यह हत्याकाण्ड पूरी तरह से ब्लाइण्ड था तथा पुलिस के समक्ष इसका खुलासा करने की चुनौती बन गई थी कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा, एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री के. पी. सिंह, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ रीतेश शर्मा, थाना प्रभारी कैमोर अरविन्द चौबे, प्रभारी सायबर सेल, चौकी प्रभारी बिलुहरी गोपाल विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड अंकित मिश्रा एवं पुलिस लाईन का बल पहुँचा था वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में घटना स्थल का वारीकी से मौका मुआयना किया गया। एफ एस एल टीम, डॉग स्कॉट, फिंगर प्रिंट टीम एवं जबलपुर की फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल एवं शव का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किये गए बाद शव को जिला चिकित्सालय कटनी भेजकर डॉक्टरो की टीम से शव का बारीकी से परीक्षण कर पी एम कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

जलते हुए भट्टे में सिमको लाईम कम्पनी के मैनेजर समनू विश्वकर्मा की हत्या की सभी पहलुओ पर बारीकी से जाँच करते हुए कुठला पुलिस को मुखंबिरो के द्वारा कुछ द्वारा कुछ अहम सुराग हासिल हुए जब उन सुरागो की तफ्तीश की गई तो ज्ञात हुआ कि चूना भट्टा में काम करने वाले मजदूरो की संलिप्ता पर संदेह हुआ जिसके आधार पर संदेही आशीष सिंह ठाकुर, विनोद सिंह, रंजीत सिंह उर्फ गोलू, सनम सिंह से हिकमतअमली के साथ लगातर पूछताछ करने पर आशीष सिंह के द्वारा अपने अन्य साथी विनोद सिंह, रंजीत सिंह उर्फ गोलू, सनम सिंह के साथ घटना घटित करना बताया

घटना की योजना – आरोपीगण यह जानते थे कि बुधवार के दिन मजदूरों को मजदूरी मिलती है जिसका एक बड़ा हिस्सा गुरुवार को भी वितरित होता है इसी बजह से उन्होने बुधवार एवं गुरुवार की दरम्यानी रात यह घटना कारित की । आरोपियों की योजना के अनुसार आरोपी आशीष को ऑफिस के अन्दर घुसना था, आरोपी विनोद को आशीष की मदद के लिए पहुँचना था और आरोपी सनम सिंह और रंजीत सिंह उर्फ गोलू को बाहर रहकर आने जाने वालो पर नजर रखनी थी घटना की योजना बुधवार के शाम 7 बजे रेल्वे ट्रेक पर बनी थी। आरोपीगण एक राय होकर रात के करीब । बजे मुताबिक योजनाबद्ध तरीके से चोरी की नियत से सिमको लाईम के ऑफिस पहुँचे ऑफिस का कमरा मृतक के द्वारा रहवास के रूप में भी उपयोग में लाया जाता था। आशीष सिंह उक्त स्थान में पीछे की ओर से बाउण्ड्री कूदकर घुसा अन्दर की आहत पाकर बाहर सोये हुए समनू विश्वकर्मा की नींद खुल गई जिससे वो ऑफिस के अन्दर गए उसी समय दूसरा आरोपी विनोद भी समनू विश्वकर्मा के पीछे पीछे अन्दर चला गया और अन्दर जाकर मैनेजर समनू विश्वकर्मा के साथ हाथा पाई की और उन पर काबू पाने के लिए उनके सिर पर डण्डे से प्रहार किया और जान बचाकर भागने पर समनू को फिर से पकड़ा और डण्डे मारकर घायल कर दिया तत्पश्चात मैनेजर समनू विश्वकर्मा का तकिये से दम घोंट दिया और मृतक के गले में पहनी लॉकर की चाबी निकाली और लॉकर का ताला खोलकर उसमें से नगदी निकालकर वापस ताला बन्द कर दिया चारों ने मिलकर वही पर बिछी हुए चटाई और कम्बल में लपेटकर साक्ष्य मिटाने के आशय से मृतक समनू विश्वकर्मा की लाश को धधकते हुए चूना के भट्टे में डाल दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक मैनेजर समनू विश्वकर्मा आरोपियों को जानते थे इसी बजह से चोरी के दौरान उनके जागने पर आरोपीगण अपनी पहचान छिपाने चाहते थे इसी बजह से उन्होने मैनेजर समनू विश्वकर्मा की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद लाश को चूना भट्टा में डाल दिया। इसके पहले कि घटना के बाद आरोपी लूटे गए पैसे आपस में बाटते उसके पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। आरोपी आशीष और रंजीत सिंह उर्फ गोलू दोनो सगे भाई है इनकी मां बृजरानी को घटना की पूरी जानकारी है। धारा 120 बी के तहत बृजरानी को भी आरोपी बनाया जा रहा है।

किससे क्या जप्त आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार आरोपी विनोद से तिजौरी की चाबी विनोद के पेंट से एवं आशीष के घर से नगदी 60 हजार रुपये एवं हिसाब किताब का रजिस्टर बरामद किया गया है। शेष 20 हजार रूपये आरोपी गोलू ने अपनी मां बृजरानी को दे दिये थे आरोपी रंजीत सिंह उर्फ गोलू की मां बृजरानी से 20 हजार रूपये जप्त होना शेष है आरोपियों से पूछताछ जारी है।

आरोपियों के नाम – 1 आशीष सिंह ठाकुर पिता स्व देवी सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष, 2 विनोद सिंह पिता ज्ञान सिंह उम्र 35 वर्ष, 3 रंजीत उर्फ गोलू सिंह पिता देवी सिंह उम्र 24 वर्ष, 4 सनम सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 19 वर्ष सभी निवासी कछगवा थाना कुठला जिला कटनी

महत्वपूर्ण भूमिका – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, प्रधान आरक्षक रामेश्वर, अजय यादव, नरेन्द्र पटेल, शिवशंकर दुवे, ताहिर खान, राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, भगवत चौधरी, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, मनोज सिंह राजपूत, सतेन्द्र सिंह, आशुतोष यादव, विजय प्रजापति, हर्षुल मिश्रा, मंसूर हुसैन अन्य स्टाफ एवं सायवर सेल टीम, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन नें  सिमको कंपनी के चूना भट्टा हत्याकाण्ड का किया खुलासा *देखे  VIDEO NEWS*

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन नें सिमको कंपनी के चूना भट्टा हत्याकाण्ड का किया खुलासा *देखे VIDEO NEWS*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d