सिलौंडी:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलौंडी में ग्राम के 91 वर्षीय वरिष्ठ रजनीकांत राय जी, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय जी मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत राय जी जन शिक्षक संतोष बर्मन जी ,सचिव कुंज बिहारी जी और छात्र छात्राओं समेत विद्यालय के समूचे स्टाफ व गणमान्य जन तथा जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से विद्यालय प्रांगण में
योगाभ्यास के साथ ही सूर्य नमस्कार किया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विशाल सर ने बताया कि योग करने से तन मन दोनों प्रफुल्लित रहते हैं हर व्यक्ति को योग करना चाहिए योग क्रिया से अनेकों बीमारियों से अपने आपको सुरक्षित रखा जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के तुलसी राम नामदेव,आशीष सर, समस्त शिक्षक, जन शिक्षक तथा रामकिशोर रजक उपस्थित रहे।


