*छिंदवाड़ा*
21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान छिन्दवाड़ा में योग शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सेल फोन रिपेयरिंग एवं मोटर रिवाइंडिंग बैच के सभी प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक श्री अरविन्द कुमार,
जिला प्रबंधक कौशल आजीविका मिशन श्री सुक्कन कुमार कवडे अतिथि प्रशिक्षक श्री गिरिराज प्रसाद पाण्डेय एवं श्री धर्मेन्द्र यादव संकाय प्रथम सौरभ पटेल एवं कार्यालय सहायक कु. शिवानी शर्मा द्वारा योग आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया | दसवे अन्तर्रष्ट्रीय योग दिवस कि थीम स्वयं एवं समाज के लिए योग इस विषय पर विस्तार से चर्चा भी कि गई जिसमे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए सभी को कहा गया | निदेशक श्री अरविन्द कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग का महत्व बताते हुए कहा गया कि हमारे शारीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए और रोज सुबह थोडा समय अपने शारीर और मन के लिए निकालना चाहिए |
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


