।।स्कूल चले अभियान” के तहत 18 से 20 जून तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत गुरुवार को जिले के अधिकारियों ने अलग -अलग स्कूलों मे जाकर विद्यर्थियो को एक-एक पीरियड पढ़ाया। इसी क्रम में
कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय हरदा और और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा ने नवीन हाई स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाया।
कलेक्टर श्री सिंह ने उत्कृष्ट स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाया और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि अनुसार विषय चयन करना चाहिए। उन्होने विद्यार्थियों को सीख दी कि अपने मनपसंद केरियर के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जरूरी मार्गदर्शन देने के लिए कोचिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सीख दी कि वे अपनी शारीरिक फिटनेस के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लें।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


