जिले के कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछगावान से गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।ग्राम कछगवां में मौजूद सिमको कंपनी के चुने भट्ठे में वही काम करने वाले मैनेजर को अज्ञात लोगों ने भट्ठे में डालकर जिंदा जला दिया। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी लगी तो समूचे क्षेत्र में खलबली मच गई। यह बात जैसे ही क्षेत्र में फैली तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को अपने नियंत्रण में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ करदी है। भट्टे में जिंदा जलाए गए मैनेजर की लाश पूरी तरह जल चुकी है। भट्टे से जब मैनेजर के शव को बाहर निकाला गया तो पुलिस के हाथ मैनेजर की बॉडी के कुछ अंश ही लगे बाकी सब कुछ जलकर खाक हो गया।कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कछगावान में सिमकों कंपनी का चूना भट्ठा मौजूद है। चूना भट्ठा में समीपवर्ती ग्राम मुडेहरा निवासी 55 वर्षीय सम्मू विश्वकर्मा पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा मैनेजर के तौर पर कार्यरत था। जिसे किसी कारणवश कुछ अज्ञात लोगों ने बीती देर रात उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जिंदा भट्ठे में फेंक दिया। भट्टे में फेक जाने के कारण सम्मु की बॉडी का लगभग आधे से अधिक हिस्सा जल गया है। भट्टे से जब उसके शव को बाहर निकाला गया तो पुलिस के हाथ उसकी बॉडी के कुछ अंश ही लगे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। चुने भट्ठे में हुई इस घटना के कारण वहां काम करने वाले मजदूर डर के कारण भाग खड़े हुए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सारे पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। इस मामले में आरोपियों के जल्द पकड़े की बात कर रहे हैं।


