• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री अंचल सोनकर की पहल पर महापौर कार्यालय में आयोजित हुई पूर्व विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक* *विकास कार्यो एवं बुनियादी सुविधाओं में पहले से काफी हुआ है सुधार – पूर्व मंत्री अंचल सोनकर*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 19, 2024
in जबलपुर
0
*मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री अंचल सोनकर की पहल पर महापौर कार्यालय में आयोजित हुई पूर्व विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक*  *विकास कार्यो एवं बुनियादी सुविधाओं में पहले से काफी हुआ है सुधार – पूर्व मंत्री अंचल सोनकर*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे

*पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यो की पूर्व मंत्री श्री सोनकर ने महापौर से की प्रशंसा*

*अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं में और विस्तार कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र को बनाया जायेगा और बेहतर – महापौर*

*पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो में बहेगी विकास की गंगा : बदलेगी तस्वीर – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*

*डेढ़ वर्ष के भीतर घर-घर पहुॅंचेगा नर्मदा जल – महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू*

जबलपुर। शहर के सभी 79 वार्डो में नगर निगम द्वारा समानता का भाव प्रगट करते हुए अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं में भी विस्तारीकरण किया जा रहा है। विकास कार्यो की गति पहले की अपेक्षा अभी काफी तेजी से बढी है, जिसकी समीक्षा लगातार की जा रही है और उसमें क्या बेहतर हो सकता है, नागरिकों के लिए और क्या अच्छा कर सकते हैं पर विचार कर निर्णय लिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अंचल सोनकर की पहल पर क्षेत्रों में कराये जा रहे कार्यो, जल प्लावन, जल वितरण व्यवस्था के साथ-साथ अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के संबंध में भी समीक्षा बैठक महापौर कार्यालय में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, के साथ-साथ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी पार्षद क्रमशः महेश सिंह राजपूत, विमल राय, श्रीमती माधुरी सोनकर, श्रीमती अनीता जाट, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, अविनाश चमकेल, श्रीमती वर्षा मुकेश बिरहा, श्रीमती मनीषा मनीष अग्रहरी, एवं रिषि सोनकर, योगेश लोखंडे, राहुल दुबे, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, आर.के. गुप्ता, के साथ-साथ जल, लोककर्म, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा शहर के साथ-साथ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्डो में कराये जा रहे कार्यो को लेकर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री अंचल सोनकर ने काफी प्रशंसा की। उन्होंने सभी कार्यो को और गति प्रदान करने तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में और बेहतर ढंग से बढ़ोत्तरी करने के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र को और बेहतर बनाया जाना है। जिस पर महापौर ने कहा कि निश्चित रूप से पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो में और बेहतर कार्य कराये जायेगें जिससे कि विधानसभा क्षेत्र के वार्डो की तस्वीर बदलेगी और बहुत शीघ्र ही पूर्व विधानसभा क्षेत्र आदर्श क्षेत्र के रूप में जाना जायेगा।
महापौर ने कहा कि जल वितरण व्यवस्था, जलप्लावन की रोकथाम, सीवर के कार्यो को व्यवस्थित करने के अलावा अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो पर तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए सारी तैयारियॉं शुरू कर दी गई है। महापौर श्री अन्नू ने यह भी बताया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र को बहुत शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कर बेहतर कार्य कराने की कार्य योजना तैयार की जायेगी और सबसे महात्वपूर्ण कार्य डेढ़ वर्ष के भीतर अमृत 2.0 के अंतर्गत घर-घर नर्मदा जल पहुॅंचाने का कार्य किया जायेगा। महापौर ने सभी अधिकारियों को बैठक में निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित कार्यो को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पूर्ण करें और उसकी रिपोर्ट समय-समय पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री अंचल सोनकर को भी दें और उसकी जानकारी मुझे भी व्यक्तिगत रूप से दें। महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सभी सम्माननीय पार्षदगणों को विश्वास में लेकर काम कराएॅं ताकि आपस में समन्वय एवं सहयोग बना रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कार्यवाही की शुरूआत जबलपुर से हुई तो खामियों को सुधारने के प्रयास भी जबलपुर से ही हों– श्री सक्‍सेना निजी स्‍कूल संचालकों की बैठक संपन्‍न कलेक्‍टर ने कहा स्‍कूलों को बंद रखने के बारे में फैसला बच्‍चों के हित को ध्‍यान रखकर ही लें प्रशासन बच्‍चों के हितों को देगा सर्वोच्‍च प्राथमिकता

कार्यवाही की शुरूआत जबलपुर से हुई तो खामियों को सुधारने के प्रयास भी जबलपुर से ही हों– श्री सक्‍सेना निजी स्‍कूल संचालकों की बैठक संपन्‍न कलेक्‍टर ने कहा स्‍कूलों को बंद रखने के बारे में फैसला बच्‍चों के हित को ध्‍यान रखकर ही लें प्रशासन बच्‍चों के हितों को देगा सर्वोच्‍च प्राथमिकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d