कटनी को जाने“ यह अब महज एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक उत्सव का रूप ले चुकी है। क्या बच्चे.. क्या बुजुर्ग…सभी पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। कटनी जिले की सीमा से हजारों किलोमीटर दूर दूसरे प्रदेशों में बैठे नागरिक भी ऑनलाइन मोड पर कटनी को जानने उतने ही बेताब नजर आ रहे हैं, जितने कटनी के नागरिक अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि को जानने। यह प्रतियोगिता घरों और कार्यालयों के दायरों से बाहर छात्रावास और आश्रय गृहों के अंदर भी जा पहुंची है। जिसका प्रमाण है प्रतियोगिता के छठवे दिन मंगलवार की विजेता लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम की पूजा कोल। इस बालिका की कटनी को जानने की जिज्ञासा ने उसे इस प्रतियोगिता के तहत द्वितीय स्थान पर पहुंचा कर पुरस्कार राशि का हकदार बना दिया।
कारीतलाई के विष्णु वराह मंदिर की मिली रोचक जानकारी
प्रतियोगिता के छठवे दिन मंगलवार आयोजित प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों ने कारीतलाई के विष्णु वराह मंदिर के बारे विस्तार से जाना तथा यहां से संबंधित विषयों पर आधारित 10 बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब रात 12 बजे तक सबमिट कर रेंडमली चुने गए विजेताओं में तिलक वार्ड पुरैनी के विवेक कुमार सिंह ने प्रथम, लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम बालिका गृह की पूजा कोल ने द्वितीय, तहसील बहोरीबंद के ग्राम अगोध की जागृति खरे ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि लिटिल स्टार की पूजा गुप्ता और जालपा मढ़िया निवासी श्रीमती जयंती जैन ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। जिन्हें बुधवार को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा पुरस्कार की राशि के चैक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के सोतवे दिन बुधवार की प्रतियोगिता मे मॉॅ कालीधाम बाण सागर कोनिया बरही एवं शहडार के जंगल संबंधित प्रश्नों के जवाब प्रतिभागियों को आज रात 12 बजे तक सबमिट करने हैं।
कलेक्टर का जताया आभार, कहा उपयोगी है यह प्रतियोगिता
चतुर्थ दिन की विजेता प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रतियोगिता बेहद उपयोगी है इससे उसे कटनी के बारे में नित नई जानकारी मिल रही है। उसने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता कटनी के विषय में ज्ञानवर्धन करने के साथ- साथ समूचे देश के पटल में कटनी जिले की पृष्ठभूमि को बेहतर तरीके से उकेरने में भी उपयोगी साबित हो रही है।


