• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न।

by Manish Gautam Chiefeditor
June 18, 2024
in कटनी
0
13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न।
कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित विकास खंड रीठी के दूरस्थ ग्राम पंचायत नयाखेड़ा मैं प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके 35 महिला एवं पुरुषों को कृषि उद्यमी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी के संचालक पवन कुमार गुप्ता की मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक तथा अनुपम पांडे के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में अनाज दलहन तिलहनी फसलों की खेती तथा धान की श्री विधि तथा अरहर की धरवाड़ विधि से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। शुष्क खेती तथा सिंचाई के अंतर्गत स्प्रिंकलर एवं 80 से 90% पानी की बचत के लिए टपक सिंचाई के उपयोग को बतलाया गया। रोग नियंत्रण के लिए ट्राइकोडर्मा विरडी तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए जैव उर्वरक दलहनी फसल के लिए राइजोबियम एक दलीय फसल के लिए एजेक्टोबेक्टर तथा सभी फसलों के लिए फासफेटिका से बीज उपचार भूमि उपचार तथा जड़कंद उपचार का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। सब्जियों की पौध तैयार करने के लिए नर्सरी प्रबंधन एवं औषधीय पौधों के विषय में बताया गया। नियंत्रित तापमान पर सब्जियों एवं फूलों की खेती के लिए पाली हाउस तथा कृषि के लिए उन्नत कृषि यंत्रों के अंतर्गत जुताई बुवाई निंदाई गुड़ाई एवं कटाई गहाई के यंत्रों के उपयोग तथा कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। पशुपालन से लाभ गाय भैंस एवं बकरी की नस्ल दुग्ध उत्पादन संतुलित पशु आहार विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण चारा बरसीम ज्वार बाजरा मक्का एवं नेपियर घास से अधिक दुग्ध उत्पादन प्राप्त करने के विषय में बताया गया। प्रशिक्षण में सरपंच खिलावन सिंह सचिव रामस्वरूप पटेल एवं रोजगार सहायक प्रकाश कुमार तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बड़वारा की भारत निर्माण निःशुल्क कोचिंग मंे प्रवेश हेतु युवाओं मे दिखा जर्बदस्त उत्साह  पंजीयन फार्म प्राप्त करने के पहले ही दिन 186 छात्र- छात्राओं ने लिया फार्म  36 छात्र- छात्राओं ने दस्तावेजों सहित किया पंजीयन फार्म जमा  बड़वारा कॉलेज में 27 जून तक कोचिंग में प्रवेश हेतु पंजीयन फार्म किये जा सकेगें प्राप्त और जमा

बड़वारा की भारत निर्माण निःशुल्क कोचिंग मंे प्रवेश हेतु युवाओं मे दिखा जर्बदस्त उत्साह पंजीयन फार्म प्राप्त करने के पहले ही दिन 186 छात्र- छात्राओं ने लिया फार्म 36 छात्र- छात्राओं ने दस्तावेजों सहित किया पंजीयन फार्म जमा बड़वारा कॉलेज में 27 जून तक कोचिंग में प्रवेश हेतु पंजीयन फार्म किये जा सकेगें प्राप्त और जमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d