रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : कटनी शहर अव्यवस्थाओ का शहर, पुलिस प्रशासन व नगर निगम विभाग का सड़क व्यवस्था व्यवस्थित करने मे हुई असफल जैसा की हम आपको बता दे कि,पुलिस प्रशासन व नगर निगम विभाग कटनी शहर को सुधारने के लिए हर तरीके अपना रहा है, लेकिन अभी तक व्यवस्था नही सुधर पा रही, वहीं शहर के व्यापारी हो या आम जनता पुलिस प्रशासन द्वारा शहर की व्यवस्था के लिए जगह जगह यातायात पुलिस कर्मी व नगर निगम अतिक्रमण विभाग द्वारा भ्रमण कर शहर मे फैली अव्यवस्थाओ को
सुधारने का पूरा प्रायस कर रहा उसके बाद भी व्यापारी हो या नागरिक अपनी मनमर्जी के हिसाब से अपने वाहन बीच मार्ग मे खड़ा करके यातायात बाधित करते हुए रास्ता जाम कर दिया जाता है और मुख्य रेलवे जंक्शन मार्ग मे व्यापारियों के द्वारा अपनी दुकान से अतिक्रमण कर अपने दुकान की संमग्रिया फैला देते हैं जिससे शहर की आधी सड़के जाम हो जाती है और रास्ता पूरी तरह से बाधित हो जाता है पुलिस प्रशासन व नगर निगम का सड़क व्यवस्था सुधारने मे पूरी तरह से असफल साबित हो रही है।


