रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी: पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह गस्त करने के बाद भी बेखौफ होकर नियमो की उड़ाई जा रही धजिया, जानकारी के अनुसार हम आपको बता दे कि कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ग चौराहा स्थित शराब ठेके के सीढ़ियों मे बैठकर बेखौफ होकर शाराब की लगाई जा रही चुस्की, कोतवाली थाना प्रभारी व पुलिस स्टाफ समेत शहर की शांति व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए शहर मे रात्रि गस्त करते हुए शहर का भ्रमण किया जाता है लेकिन उसके बाद भी शहर की व्यवस्थाएँ नही सुधर पा रही जहाँ देखो वही पर नियमो का उलंघन करते दिखाई दिया जाते है, ऐसा भी नही की उस स्थान से पुलिस थाना या चौकी दूर हो सब कुछ नजदीक होने के बाद भी शराब ठेको के पास आवारा तत्वों का जमावड़ा रहता है, वही पर खड़े होकर बेखौफ होकर खुले मे शराब पीकर आने जाने वाले लोगो के साथ आशब्दो का प्रयोग किया जाता, राहगिरो द्वारा नजरंदाज करते उस स्थान से निकल जाता है कि नशे मे अगर कुछ बोलते है तो वह शराब के नशे मे कुछ भी कर सकता है।



