• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आईऐ देखते है आज का राशिफल

by Manish Gautam Chiefeditor
June 15, 2024
in ज्योतिष
0
आईऐ देखते है आज का राशिफल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज 15 जून, शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और इस दिन रवि योग, वरीयान योग, शुक्रादित्य योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुभ योगों का फायदा मिथुन,तुला,वृश्चिक और मकर राशियों को मिलेगा। इन राशियों और को निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा और नया प्रोजेक्ट शुरू करने का अवसर मिलेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और शनिदेव के आशीर्वाद से मिथुन,तुला,वृश्चिक और मकर राशियों की सभी परेशानियां दूर होंगी और भाग्य के साथ से परिवार, करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज चंद्रमा बुध ग्रह की राशि कन्या में संचार कर रहे हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र 12 जून को मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद 14 जून को बुध अपनी स्वराशि मिथुन में और आज 15 जून को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में आज मिथुन राशि में शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह का जमावड़ा लग रहा है। कुछ राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। काल पुरुष कुंडली के अनुसार, मिथुन राशि को संचार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इन तीन ग्रहों का एक साथ इस राशि में आने से कुछ अलग गुण देखने को मिल सकते हैं।आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज शनिवार को 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन*

*मेष* – पॉजिटिव- मन मुताबिक तरीके से दिन बीतेगा। आप बहुत सकारात्मक रहेंगे। अंदरूनी शक्तियों को महसूस करने की जरूरत है। संतान की समस्याएं सुलझाने में समय बीतेगा।
नेगेटिव- निजी कामों को गोपनीय रखकर निपटाएं, वरना काम में रुकावटें आ सकती हैं। खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में बहुत सावधान रहें। आर्थिक मामलों में कर्मचारी और सहयोगी पर भरोसा न करें। सभी फैसले खुद लेना ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ट्यूर पर जाना पड़ सकता है।
लव- परिवार वालों के बीच सामंजस्य रहने से सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज उचित उपाय है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*वृष* – पॉजिटिव- मजबूत कार्यप्रणाली से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। युवा अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल करेंगे।
नेगेटिव- संकीर्णता और स्वार्थ से क्षणिक लाभ ही मिल सकता है। व्यवस्थित रहने से आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें इससे आपका अपना नुकसान ही होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा ना करें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बीमा और कमीशन के कामों में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। आपके सपने जल्दी ही साकार होने वाले है। ऑफिस में कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।
लव- वैवाहिक संबंध शुभता से परिपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति विश्वास बना रहेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। प्रदूषित वातावरण तथा खानपान से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय……*

*शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें। फिर उसे तेल मांगने वाले को या फिर शनिदेव के मंदिर में कटोरी समेत रख दें।*

पॉजिटिव- कई तरह के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय अच्छे बुरे पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए बेहतर होगा कि स्थगित कर दें। आलस छोड़कर पूरी मेहनत से अपने कार्यों के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक खर्चे बढ़ेंगे परंतु आय की स्थिति पूर्ववत ही रहेगी। व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल टूर पर जाने का ऑर्डर आ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। परीजनों के लिए कुछ उपहार लाना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- आपके सकारात्मक विचार तथा सुव्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। योगा, एक्सरसाइज करना तनाव को भी कम करेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

*कर्क राशि — के बारहवें भाव में तीनों ग्रहों का जमावड़ा लग रहा है। ऐसे में जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। बेकार के मामलों में पड़ने से बचें। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।*

पॉजिटिव- नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन के संभावनाएं प्रबल होंगी।
नेगेटिव- यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में ना आए। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय धैर्य पूर्वक ले। आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। कर्ज जैसे मामलों में उलझने उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इन कामों को ना ही करें। सरकारी नौकरी में अतिरिक्त ड्यूटी देनी पड़ सकती है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती हैं। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- दिन शुभता पूर्ण व्यतीत होगा। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य मे अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रुप से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
नेगेटिव- कुछ प्रतिकूलताएं भी बनी रहेगी। जिनसे मुकाबला करने में आपको पूरा जोर लगाना होगा। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। खर्चा की अधिकता की वजह से आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। धैर्य और संयम रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय के प्रति और अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप अपनी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। भरपूर मेहनत करें तथा बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- गर्मी और पॉल्यूशन की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*कन्या* – पॉजिटिव- आपका आत्मविश्वास और जोश आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो उसे वास्तु के अनुरूप कराएं इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा।
नेगेटिव- यह समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न ना हो।
व्यवसाय- बिजनेस में अपने काम और योजनाएं किसी से भी शेयर न करें। दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम में रुकावट डाल सकता है। साथ ही रिस्क संबंधी कार्यों से दूर ही रहे। ऑफिशियल कार्यों को समय पर निपटाने का प्रयास करें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान को संयमित रखें क्योंकि बाहरी खाने की वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय……*

*मानसिक शांति के लिए हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें।*

पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियां नियत समय पर संपन्न होती जाएंगी और आर्थिक समस्या हल हो जाने से सुकून मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- युवाओं को अपने करियर से संबंधित अनुकूल परिणाम न मिलने से चिंता रहेगी। परंतु हिम्मत ना हारे और पुनः प्रयास करें। घर में किसी प्रकार का मरम्मत या सुधार करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी तरह का बदलाव करना ठीक नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। यह समय निवेश करने के लिए आपके पक्ष में हैं। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें परंतु अपना ध्यान अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय………*

*शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करें और सुबह-शाम एक माला ‘ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:’ मंत्र का जप करें।*

पॉजिटिव- निर्धारित किए हुए कार्य यथा समय पूर्ण होते जाएंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में आप का विशेष योगदान रहेगा। और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी।
नेगेटिव- किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। साथ ही अपनी उपलब्धि की खुशी में लापरवाह होना भी उचित नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों को लेकर कुछ समस्याएं रहेंगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। पार्टनरशिप करने का प्लान है, तो पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार कर लें। वर्किंग महिलाएं इस समय फायदे की स्थिति में रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से भी दूर रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु राशि— में सूर्य, बुध और शुक्र की युति सातवें भाव में विराजमान रहेंगे।आपके द्वारा लिया गया एक निर्णय आपको अर्स से फर्श में ला सकता है। रिश्तों के लेकर थोड़ा सजग रहें, क्योंकि आपके रिश्ते में किसी कारण खटास उत्पन्न हो सकती है।*

पॉजिटिव- आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। अगर कहीं पैसा फसा हुआ है, तो आज मिल जाने की संभावना है।
नेगेटिव- कभी कभी अति आत्मविश्वास की स्थिति मुसीबत में भी डाल सकती हैं। ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कई बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है। सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने में ध्यान दें। सावधानी रखने से आपके कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परंतु मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

*मकर राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय………*

*शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तीन माला ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:’ मंत्र का जप करें।*

पॉजिटिव- किसी कार्य को लेकर चल रही परेशानियां दूर होगी और आप अपनी प्रतिभा और ऊर्जा द्वारा वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। पठन-पाठन तथा लेखन में भी मन मुताबिक समय व्यतीत होगा। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधित कोई भी निर्णय खुद ही ले। दूसरों पर भरोसा रखना नुकसान दे सकता है। इस समय किसी भी योजना को बनाने से पहले उस पर भली-भांति विचार अवश्य करें। बेहतर होगा कि घर के सदस्यों की भी सलाह जरूर ले।
व्यवसाय- कार्यस्थल में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। इनकम रहेगी परंतु साथ भी खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। व्यवसाय अथवा ऑफिशियल यात्रा होगी और उसके बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी जरूर निकालें। प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज अवश्य ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*कुंभ* – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही हैं। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। युवा मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा।
नेगेटिव- अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों की मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। वरना घर में किसी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है। अपने टारगेट को हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास करें। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों में सामंजस्य रखने में थोड़ी असुविधा रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित नई संभावनाएं सामने आएंगी। आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभदायक डील होने की संभावना है। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आप को दूर रखें। वरना आपके साथ धोखा हो जाएगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

*मीन* – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आप अपने आत्म बल व आत्मविश्वास द्वारा किसी विशेष मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो अभी उलझ सकता है। किसी योग्य व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। मन में नकारात्मक विचार ना उठने दे इसकी वजह से आपकी नींद पर असर पड़ेगा। कुछ समय एकांत में बैठकर आत्म चिंतन भी करें।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। परंतु अपनी गतिविधियों और योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर ना करें। किसी नए काम को शुरू करने की भी संभावना बन रही है। नौकरी पेशा लोग अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें।
लव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी इन्फेक्शन रहेगा। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
VIDEO 16 जून को गंगा दशहरा के पावन पर्व से प्रदेश में दोनों ज्योतिर्लिंग ‘ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर’ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर रहे हैं। भविष्य में छिंदवाड़ा में स्थित जाम सांवली हनुमान जी के दर्शन के लिए भी यह सेवा शुरू करेंगे।CM

VIDEO 16 जून को गंगा दशहरा के पावन पर्व से प्रदेश में दोनों ज्योतिर्लिंग 'ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर' के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर रहे हैं। भविष्य में छिंदवाड़ा में स्थित जाम सांवली हनुमान जी के दर्शन के लिए भी यह सेवा शुरू करेंगे।CM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d