बता दें कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन चलाई जा रही है। इंदौर से ट्रेन 15 जून से 1 जुलाई तक जबकि निजामुद्दीन से 14 से 30 जून तक चलेगी।
यह रहेगी आने-जाने की टाइमिंग
04411 इंदौर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन : 15 जून से 1 जुलाई तक प्रति शनिवार, सोमवार एवं बुधवार को इंदौर से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन 4.25 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
04412 निजामुद्दीन-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन : 14 जून से 30 जून तक प्रति शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को निजामुद्दीन से रात 11.15 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 11.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।


