कटनी। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारी किस तरह फुटकर दुकानदारों को परेशान करते हुए अवैध वसूली करते हैं, इसका एक मामला उस समय सामने आया, जब फोरेस्टर प्लेग्राउंड स्थित चौपाटी में अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारी एक दुकानदार का सामान जब्त करने पहुंच गए। दुकानदार ने पूरी कार्यवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में दुकानदार यह कहता हुआ दिख रहा है कि अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारी कुछ दिन पहले आये थे और एक हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये नहीं दिए तो आज दुकान का सामान जब्त कर लिया। इस मामले के सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।
वायरल खबर


