• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, केंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज की उपस्थिति में जलीय संरचनाओं एवं जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जीवन, जीर्णोधार, नवीनीकरण अभियान के अंतर्गत अधारताल तालाब के संरक्षण, संवर्धन हेतु चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 12, 2024
in जबलपुर
0
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, केंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज की उपस्थिति में जलीय संरचनाओं एवं जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जीवन, जीर्णोधार, नवीनीकरण अभियान के अंतर्गत अधारताल तालाब के संरक्षण, संवर्धन हेतु चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे

जबलपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान, जलीय संरचनाओं जैसे कूआँ, तालाब, बावड़ी, झील, नदी एवं अन्य जल स्रोतों आदि के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जीवन, जीर्णोधार, नवीनीकरण अभियान के अंतर्गत आज संभाग क्रमांक 7 के दीवान आधार सिंह वार्ड के अंतर्गत आने वाले अधारताल तालाब में वृहद स्वच्छता एवं संवर्धन अभियान चलाया गया जिसमें जबलपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, केंट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिंकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी श्रीमति रजनी कैलाश साहू, क्षेत्रीय पार्षद शरद बाबा श्रीवास्तव, महेश राजपूत, श्रीमति अंजना अग्रहरी, मंडल अध्यक्ष विनोद केवट, राहुल दुबे, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, अपर आयुक्त वित्त व्ही. एन बाजपेई, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जयसवाल, संभागीय अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, अर्जुन यादव, संभाग क्रमांक 7 के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक विष्णुकांत दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के मूल रूप को सार्थक बनाने हेतु स्वयं अधारताल तालाब में स्वच्छता श्रमदान कर तालाब की साफ-सफाई की एवं सभी उपस्थित आम जनों को जल के साथ साथ पर्यावरण बचने हेतु प्रोत्साहित किया।
प्राचीन कुओं, बावड़ी, तालाब ने हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण अंग जल की आपूर्ति की, जैसे हम परिवार में वरिष्ठजनों को संभालते संजोते हैं वैसे ही हमें प्राचीन जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। जल स्त्रोतों में गंदगी करने से रोकने हर स्तर पर प्रयास होना चाहिए, सामाजिक भागीदारी से आने वाले समय में भीषण जल संकट से निपटने के लिए वर्षा जल संग्रहण करना चाहिए, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वर्तमान की आवश्यकता है उक्त उद्गार वक्ताओं ने चेरीताल वार्ड में प्राचीन खेरमाई में जीर्ण-शीर्ण हो चुके कुएॅं में श्रमदान, साफ-सफाई के साथ जीर्णोद्धार कार्यारंभ में कहे।

*संभाग क्रमांक 14 चेरीताल वार्ड वसुंधरा कॉलोनी में कुओं की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया*

*परिजनों की तरह ही प्राचीन जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने की नितांत आवश्यकता – विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डे*

*श्रमदान से चमक उठा चेरीताल का जीर्ण-शीर्ण कुऑं*

माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आवाहन पर चेरीताल वार्ड क्रमांक 27 में वसुंधरा कॉलोनी स्थित कुऑं एवं प्राचीन खेरमाई मंदिर के जीर्ण शीर्ण हो चुके कुएं में श्रमदान, साफ-सफाई के साथ जीर्णोद्धार कार्यारंभ विधायक डॉ अभिलाष पांडे के नेतृत्व में पार्षद श्रीमती प्रतिभा भापकर, कमलेश अग्रवाल, ज़ोन अध्यक्ष अतुल जैन दानी, नगर मंत्री राधवेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहा, राजकुमार गुप्ता, रमेश रैकवार, नरेंद्र साहू, महिला मोर्चा मंत्री कल्पना तिवारी, राजेन्द्र व्यौहार, नरेंद्र खरे, शैलेश पटेल, ब्रजेश नेमा, आलोक चनपुरिया, आशीष नेमा, शंकर नेता, विकास सक्सेना, मंडल महामंत्री राहुल बेन, नीतिन मिश्रा, नितेश अग्रवाल, जगदीश वासवानी, राजकुमार पटेल, के बी दुबे, कुमार पगारिया, कैलाश नेमा, सुनील श्रीवास्तव, इंद्रपुरी गोस्वामी, विध्येश भापकर, प्रशांत महानूर, श्रेय अग्रवाल, आशीष चौधरी, अशोक चौधरी, बबीता पटेल, ज्योति रावत, प्रियंका पटेल, मनीषा चौधरी, माया साहू, नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री एस.के. बबेले, संभागीय अधिकारी सुदीप पटेल, सहायक यंत्री श्रीयांशी श्रीवास्तव, उपयंत्री, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, समस्त स्टाफ सहित श्रमदान साफ-सफाई अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रहे।

*संभाग क्रमांक 8 हनुमानताल तालाब मछली घाट की साफ-सफाई : श्रमदान भी किया गया*

इसी श्रंखला में जल गंगा संवर्धन अभियान के आठवें दिन संभाग क्रमांक 8 हनुमानताल वार्ड के अंतर्गत हनुमानताल तालाब मछली घाट में पार्षद श्रीमती कविता रैकवार, सहायक आयुक्त वेद प्रकाश चौधरी, संभागीय अधिकारी पवन सिंह ठाकुर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हिटलर अर्खेल, स्वास्थ्य निरीक्षक अप्पा राव एवं सैंकड़ो गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में श्रमदान किया गया।

*संभाग क्रमांक 10 के सेंट गेब्रियल स्कूल में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान*

इसी प्रकार संभाग क्र.10 रांझी वार्ड 69 चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड में जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन अभियान के अंतर्गत सेंट गेब्रियल स्कूल में वाटर हार्वेस्टिंग की साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई जिसमें समस्त स्कूल का स्टाफ, छात्र-छात्राएॅं, क्षेत्रीय नागरिक, संभाग 10 के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

*संभाग क्रमांक 16 सिंधी कैंप रविदास मंदिर स्थित कुऑं की सफाई की गयी*

इसी प्रकार संभाग क्रमांक 16 ठक्कर ग्राम वार्ड के सिंधी कैंप रवि दास मन्दिर स्थित कुआँ में संभागीय अधिकारी महेंद्र सिंह उईके, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष गौर, स्वास्थ्य निरीक्षक किशन दुबे की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान को मूल रूप देने के लिए विभिन्न जलीय संरचनाओं जैसे कूआँ, तालाब, बावड़ी, झील, नदी एवं अन्य जल स्रोतों आदि के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जीवन, जीर्णोधार, नवीनीकरण एवं शहरी क्षेत्रों में ग्राउंड वाटर के रिचार्ज हेतु नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा व्यापारिक एवं सरकारी संस्थानों तथा निजी घरों में बनाये गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की साफ सफाई एवं मरम्मत कार्य के साथ-साथ आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए जल स्रोतों से निकाली गई जनजागरूकता कलश यात्रा एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर स्कूलों एवं कॉलेजों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई कार्यक्रम में सभी संभाग के नोडल अधिकारी, संभागीय अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, उपयंत्री जल विभाग, सबंधित संभाग के सभी राजस्व निरीक्षक, उपयंत्री, योजना लिपिक, टैक्स कलेक्टर, नोटिस सर्वर, सभी वार्ड के सुपरवाइजर, नगर पालिक निगम की स्वच्छता टीम, संभाग के आम नागरिक, स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं शहर के पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला मुख्यालय पर अंधी रफ्तार से दौड़ती स्कूटी की भिड़ंत में इकलौते युवा पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,युवक विक्की मोरे की दर्दनाक मौत पर स्कूटी चालक पर दर्ज नहीं हुई FIR,उठ रहे सवाल…?वीडियो

जिला मुख्यालय पर अंधी रफ्तार से दौड़ती स्कूटी की भिड़ंत में इकलौते युवा पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,युवक विक्की मोरे की दर्दनाक मौत पर स्कूटी चालक पर दर्ज नहीं हुई FIR,उठ रहे सवाल...?वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d