• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*नगर निगम द्वारा हरित आवरण के लिए वाल्मीकि पद्धति से लगाये जायेगें 12 लाख पौधे – महापौर* *कैमिकल रहित आरगैनिक नगर वन होगें तैयार* *पौधे लगेगें जो वृक्ष के रूप में होगें तैयार – महापौर* *पौधे लगाने के एक साल बाद तक मेन्टेनेस के साथ-साथ कैमरों से होगी निगरानी*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 12, 2024
in जबलपुर
0
*नगर निगम द्वारा हरित आवरण के लिए वाल्मीकि पद्धति से लगाये जायेगें 12 लाख पौधे – महापौर*  *कैमिकल रहित आरगैनिक नगर वन होगें तैयार*  *पौधे लगेगें जो वृक्ष के रूप में होगें तैयार – महापौर*  *पौधे लगाने के एक साल बाद तक मेन्टेनेस के साथ-साथ कैमरों से होगी निगरानी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे

*आम नागरिकगण भी वेवसाईट के माध्यम से देख सकेगें कार्यों की प्रगति*

*संस्कारधानी के नागरिकों की सहभागिता से पूर्ण होगा यह महाअभियान*

*गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के होगें प्रयास*

जबलपुर। शहर में स्वच्छ पर्यावरण और शहर को सुन्दर बनाने की दिशा में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने संकल्प लिया है कि संस्कारधानी जबलपुर को ग्रीन सिटी एवं क्लीन सिटी बनाएंगें। इसके लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर जोर-शोर से तैयारियॉं प्रारंभ कर दी हैं। आज इस संबंध में महापौर श्री अन्नू ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 45 विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि मानसून आगमन के दौरान माह जून से सितम्बर तक एक लाख अर्थात 25 हजार प्रत्येक महिने एवं अक्टूबर में माह के दशहरा से दीपावली के मध्य एक साथ 11 लाख पौधे संस्कारधानी में वाल्मीकि पद्धति के द्वारा लगाये जायेगें। महापौर श्री अन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पद्धति से बहुत कम समय में जंगलों को घने जंगलों में परिवर्तित किया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसका मूल उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग के कारणे आने वाले समय में तापमान को कंट्रोल करने, स्वच्छ प्राण वायु को बढ़ाने, के साथ-साथ वायु प्रदूषण कम करने तथा तापमान नियंत्रण के साथ-साथ आक्सी रिच जोन के रूप में विकसित होगा। इस विधि के द्वारा लगाये गए पेड़ स्वयं अपना विकास करते हैं और 3 वर्ष के भीतर विकसित हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि पद्धति में उपयोग किये जाने वाले पौधे ज्यादातर आत्मनिर्भर होते हैं और उन्हें खाद एवं जल देने जैसे नियमित रख-रखाव की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है। उन्होंने बताया कि स्थानीय वृक्षों का घना हरा आवरण उस क्षेत्र के धूल कणों को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जहॉं उद्यान स्थापित होता है साथ ही पौधे सतह के तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। इन वनों के लिये उपयोग किये जाने वाले कुछ सामान्य स्थानीय पौधों में नीम, करंज, शहतूत, सप्तपर्ण, हर्रा-बहेड़ा, अंजन, अमला, बेल, अर्जुन और गुंज शामिल हैं। पौधे लगाते समय कैमिकल रहित आरगैनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल किया जाता है। ये वन नई जैव-विविधता और एक पारिस्थिति तंत्र को प्रोत्साहित करते हैं जिससे मृदा (मिट्टी) की उर्वरता में वृद्धि होती है।
महापौर श्री अन्नू ने प्रेसवार्ता के दौरान यह भी बताया कि इस योजना ने घरों के आगे अथवा पीछे खाली पड़े स्थान को छोटे बागानों में बदलकर शहरी वनीकरण की अवधारणा में क्रांति ला दी है, इस पद्धति में देशी प्रजाति के पौधे एक दूसरे के समीप लगाये जाते हैं जो कम स्थान घेरने के साथ ही अन्य पौधों की वृद्धि में भी सहायक होते हैं। सघनता की वजह से ये पौधे सूर्य की रौशनी को धरती पर आने से रोकते हैं, जिससे धरती पर खरपतवार नहीं उग पाता है, तीन वर्षो के पश्चात इन पौधों को देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है, पौधे की वृद्धि 10 गुना तेजी से होती है जिसके परिणाम स्वरूप वृक्षारोपण सामान्य स्थिति से 30 गुना अधिक सघन होता है।
महापौर श्री अन्नू ने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर में भी वाल्मीकि पद्धति से पौधे लगाये जायेगें। उन्होंने बताया कि इस पद्धति के माध्यम से घरों के आगे, पीछे, छोटे-छोटे खाली जगहों पर भी पौधे लगाकर लद्यु वन तैयार किये जायेगें, जिससे की एक ओर लोगों को स्वच्छ प्राण वायु (ऑक्सीजन) की प्राप्ति होगी वहीं दूसरी ओर घरों के आस-पास का वातावरण भी स्वच्छ एवं सुन्दर रहेगा।
महापौर ने इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यो के लिए गंभीरता से तैयारियॉं करें, ताकि समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पौधे लगाकर संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने इसके लिए जनभागीदारी करने नागरिकों से भी अपील कर कहा है कि संस्कारधानी के गणमान्यजन स्वयं सेवी संस्था, सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थाएॅं भी निगम प्रशासन के इस पुनीत अभियान में आगे आकर अपना सहयोग एवं श्रमदान देंगी।

*पौधे बचाने किये जायेगें ये उपाय*

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सम्माननीय पत्रकार बन्धुओं को संबोधित करते हुए बताया कि संस्कारधानी में बाल्मीकि पद्धति से 12 लाख जो पौधे लगाये जायेगें, उसे बचाने के लिए फेसिंग, बोरिंग, खाद का बेड बनाने, रेन गन का इस्तेमाल करने के अलावा कैमरों से निगरानी रखी जायेगी। इन सब उपायों के अलावा आम नागरिकगण वेवसाइट के माध्यम से भी इसकी निगरानी कर प्रगति की जानकारी ले सकते हैं। पौधों के रखरखाव एवं देख भाल के लिए सूक्ष्म तरीके से एक साल तक नियमित रूप से मेन्टेनेंस का कार्य भी तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा कराया जायेगा।

*स्वच्छ वायु के लिए महापौर के दो वर्ष के कार्य काल में अभी तक 1 लाख बीजा रोपण और 1 लाख 41 हजार 1 सौ 85 पौधारोपण कार्य सम्पन्न*

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वायु के लिये महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के दो वर्ष के कार्यकाल में अभी तक वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1 लाख बीजा रोपण एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में 66 हजार 1 सौ 85 एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में 75 हजार कुल 1 लाख 41 हजार 1 सौ 85 पौधा रोपण के कार्यो को सम्पन्न कराया गया है, जो अपने आप में एक एतिहासिक ऑंकड़े हैं।
अब महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा ऐतिहासिक ऑंकड़ों में विशाल रूप से बढ़ोत्तरी करते हुए 12 लाख पौधे लगाने का रिकार्ड बनाया जा रहा है। आज की प्रेसवार्ता में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के साथ-साथ निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, एवं कार्यपालन यंत्री आदित्य शुक्ला, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

*संस्कारधानी के नागरिकों की सहभागिता से पूर्ण होगा यह महाअभियान*

*गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में कराने के होगें प्रयास*

पत्रकारवार्ता के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमाध्यक्ष रिकुंज विज ने बताया कि 12 लाख पौधे लगाने का यह महाभियान संस्कारधानी के सभी गणमान्य नागरिकों की सहभागिता से पूर्ण कराया जायेगा। इसके लिए सभी सम्माननीय जनों की भागीदारी एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए उपयोगी साबित होगा और शहर में पर्यावरण की दिशा में एक अच्छी एवं सार्थक प्रयास पूर्ण होगें। महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस महाभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने के प्रयास भी किये जायेगें।

*ई-प्रमाण-पत्र से करेंगे प्रोत्साहित*

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्कारधानी के वातावरण को हरियाली से परिपूर्ण करने के इस महा अभियान में जो भी नागरिक, संस्था, सहयोग प्रदान कर पौधे का रोपण कर उन्हें विकसित करेंगे और सहभागिता दर्ज करवायेगें। उन्हें नगर निगम की ओर से प्रोत्साहन और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ई-प्रमाण-पत्र दिया जायेगा।

*जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
*महापौर*
*जबलपुर*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ब्याजी पैसा चलाने वालो की दादागिरी चाकू से मारने की दी धमकी, पैसा पूरा मिलने के बाद भी दुकान से 1 लाख से अधिक कीमत की समाग्री की लूट, माधव नगर थाना मे की शिकायत सुनिऐ जुबानी

ब्याजी पैसा चलाने वालो की दादागिरी चाकू से मारने की दी धमकी, पैसा पूरा मिलने के बाद भी दुकान से 1 लाख से अधिक कीमत की समाग्री की लूट, माधव नगर थाना मे की शिकायत सुनिऐ जुबानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d