• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कलेक्ट्रेट स्थित शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण जापानी 5-एस पद्धति के अनुरूप कार्यालयों मे किया जा रहा फाईलों का संधारण आम जनता को होगी सहूलियत, जल्द होंगे काम कलेक्ट्रेट में आकर समस्याओं के निराकरण हेतु अनावश्यक भटकाव से मिलेगी निजात

by Manish Gautam Chiefeditor
June 12, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कलेक्ट्रेट स्थित शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण  जापानी 5-एस पद्धति के अनुरूप कार्यालयों मे किया जा रहा फाईलों का संधारण  आम जनता को होगी सहूलियत, जल्द होंगे काम  कलेक्ट्रेट में आकर समस्याओं के निराकरण हेतु अनावश्यक भटकाव से मिलेगी निजात
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

5-एस पद्धति की कार्य संस्कृति अपनाने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला

कटनी – संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित शासकीय कार्यालयों में सुशासन की दिशा मे महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल के प्रणेता और सूत्रधार कलेक्टर अवि प्रसाद ने आम जनता की सुविधा और कार्यालय मे वर्क कल्चर को बढ़ावा देने और फाईलों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के लिए 5 एस पद्धति पर कार्यालयों की व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण किया है। 5-एस पद्धति की कार्य संस्कृति शासकीय कार्यालयों में लागू करने की पहल करने वाला कटनी प्रदेश का संभवतः पहला जिला है।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित उद्यानिकी, नजूल, अभिलेखागार और जिला कोषालय, शिक्षा, महिला बाल विकास, जिला खनिज प्रतिष्ठान मद और श्रम सहित अन्य विभागों की नस्तियों के संधारण और व्यवस्थित रख-रखाव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर द्वय प्रमोद चतुर्वेदी एवं विवेक गुप्ता, ई गवर्नेस के जिला प्रबंधक सौरभ नामदेव, कार्यालय अधीक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव, जिला नाजिर श्री मिश्रा सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी मौजद रहे।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने औचक निरीक्षण के दौरान अभिलेखीय स्वरूप में आलमारियों और रैक मे व्यवस्थित और सिलसिलेवार रखी फाईलों के नंबर और कोड़ के आधार पर स्वयं फाईलों की पड़ताल की। कलेक्टर को सभी फाइलें उनके नंबर कोड के आधार पर संबंधित आलमारी और रैक मे व्यवस्थित रूप से रखी मिलीं।

शासकीय कार्यालयों मे 5-एस मानक के अनुरूप कार्य संस्कृति होने से क्रियान्वयन, मार्गदर्शन व समय-सीमा के अंदर काम पूरा करने की कार्य पद्धति विकसित होगी। जिससे विभागों मे अपना काम लेकर पहुंचने वाले व्यक्ति का बिना किसी परेशानी और बाधा के काम पूरा हो सकेगा।

*5-एस पद्धति*

संयुक्त कलेक्ट्रेट स्थित शासकीय कार्यालयों में कलेक्टर की पहल पर जो 5- एस कार्य पद्धति लागू की गई है वह एक प्रकार की जापानी कार्य संस्कृति का हिस्सा है। जो आईएसओ मानक की तर्ज पर ही शासकीय कार्यालयों मे कार्य करेगी। यह एक प्रकार से आईएसओ मानक से भी बेहतर और उच्च गुणवत्ता मापदंड पर आधारित है।

जिले में सरकारी कार्यालयों में कार्य की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए 5-एस पद्धति को लागू किया गया है। आम जनता को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के दृष्टिकोण से शासकीय कार्यालयों मे आईएसओ मानक की तर्ज पर ही काम करेगी। इसके लिए कलेक्टर अवि प्रसाद ने नोडल अधिकारी व कोर टीम तक गठित कर दी है। जो विशेष रूप से 5-एस मानक के अनुरूप शासकीय कार्यालयों में क्रियान्वयन, मार्गदर्शन व समय सीमा के अंदर काम को पूरा कराने की जिम्मेदारी संभालेगी, ताकि सरकारी कार्यालयों में अपने कार्य को लेकर पहुंचने वाले आम व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

5 – एस का मूल मंत्र शार्ट (छटनी), सेट इन आर्डर (क्रम में रखना), साइन (सूचीबद्ध या निशान लगाना), स्टैंडर्डाइज्ड (मानकीकरण) और सस्टेन (निरंतर) है। जिसके आधार पर कार्यालय के कार्य संस्कृति और कार्य पद्धति में जनोन्मुखी बदलाव किया गया है। इससे शासकीय विभाग में पहुंचने वाले लोगो के काम मे आसानी होगी।

*आम व्यक्ति को अनावश्यक भटकना नहीं पड़ेगा*

किस विभाग में क्या काम होगा? आसानी से पता चलेगा। फाइलों का व्यवस्थित संधारण होगा, इनके बेहतर रख-रखाव की वजह से फाईलों को ढूढ़ना नहीं पडेगा। फाइल गुमेंगी नही इस पद्धति से कार्यालय स्वच्छ व साफ सुथरा दिखेगा। विभागों में अनावश्यक फाइलों का दबाव नहीं रहेगा। कार्यालयीन वातावरण बेहतर बनेगा। वर्क कल्चर बढ़ेगा। अनावश्यक भटकना नहीं पड़ेगा। समय सीमा में उनके कार्य को पूरा किया जा सकेगा। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने 5-एस पद्धति हेतु अपर कलेक्टर साधना परस्ते को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

*आम लोगों को मिलेगी राहत*

अपनी समस्याओं और शिकायतों निराकरण के लिए दूरदराज गांवों कलेक्ट्रेट आने वाले व्यक्ति को असुविधा न हो, इसके लिए विभागों के बाहर कर्मचारियों- अधिकारियों की नेम प्लेट, विभाग के क्रियाकलाप और आरटीआई का विवरण बोर्ड में लिखा होगा। जो विभाग के बाहर ही लगा होगा। जिसे पढ़कर आम व्यक्ति आसानी से समझ सकता है कि संबंधित विभाग का प्रभारी कौन है? यहां क्या-क्या काम होंगे? जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर अविप्रसाद नें तत्काल निराकृत हो सकने वाली समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया गया

कलेक्टर अविप्रसाद नें तत्काल निराकृत हो सकने वाली समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d