रिपोर्टर प्रिया दुबे
संभाग 10 रॉंझी के अंतर्गत भीमराव अम्बेडकर वार्ड में जल संरक्षण के लिए चलाया गया साफ-सफाई अभियान*
*पार्षद अनुराग दाहिया के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने किया श्रमदान*
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सुरक्षित कल के लिए जल स्त्रोंतों को बचाए रखने ताल-तलैयों, कुऑं-बावली, और नदियों की सफाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में आज संभाग क्रमांक 10 रॉंझी के अंतर्गत भीमराव अम्बेडकर वार्ड में एस.ए.एफ. बटालियन तालाब एवं घाट की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसी प्रकार रॉंझी के बापू नगर स्थित कुएॅं की भी साफ-सफाई की गई। इस मौके पर पार्षद अनुराग दाहिया के साथ सैंकड़ो क्षेत्रीय गणमान्यजनों ने भी भागीदारी की और सहयोग किया। आज श्रमदान के मौके पर संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा, के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित अभियान को गति प्रदान करने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा भी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है और 5 जून से शुभारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों का संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य किये जा रहे हैं।


