• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी को जाने प्रतियोगिता को लेकर नागरिकों में दिख रहा खासा उत्साह पहले ही दिन प्रतियोगिता में शामिल हुए 402 प्रतिभागी पहले दिन की क्विज के विजेता बने विपिन कुमार

by Manish Gautam Chiefeditor
June 11, 2024
in कटनी
0
कटनी को जाने प्रतियोगिता को लेकर नागरिकों में दिख रहा खासा उत्साह  पहले ही दिन प्रतियोगिता में शामिल हुए 402 प्रतिभागी  पहले दिन की क्विज के विजेता बने विपिन कुमार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी के महत्वपूर्ण स्थलों सहित प्राकृतिक स्थलों एवं गौरवमयी इतिहास और विशेषताओं से समूचे देश को परिचित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा इनटेक चौप्टर कटनी के सहयोग से प्रारंभ की गई कटनी को जाने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को लेकर नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता को 772 लोगों द्वारा देखा गया तथा 402 प्रतिभागियों द्वारा क्विज मे भाग लिया गया।

10 जून को प्रारंभ हुई प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों द्वारा भौगोलिक केन्द्र बिंदु करौंदी से संबंधित 10 बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब रात 12 बजे तक सबमिट किया गया। सही जवाबों के आधार पर रेंडमली प्रथम तीन स्थान के लिए विजेताओं का चयन किया गया। जिसमें तहसील रीठी ग्राम पोस्ट खम्हरिया नंबर -1 के विपिन कुमार ने प्रथम, बाकल बहोरीबंद के पवन कुमार ने द्वितीय तथा ग्राम सेथान, तहसील गाड़रवारा जिला नरसिंहपुर के राजीव तिवारी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। उल्लेखनीय है कि प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः 2000, 1500 और 1000 रुपए प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार जीतनें वाले प्रतिभागियों में जैन कॉलोनी एन.के.जे कटनी निवासी परीक्षित सोनी एवं कल्हरा ब्लॉक विजयराघवगढ़ निवासी दीपक अवस्थी को भी पांच – पॉच सौ रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह प्रतियोगिता सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर शेष 11 दिवस तक आयोजित की जायेगी।

*बुधवार को रूपनाथधाम पर आधारित होगी प्रतियोगिता*

बुधवार को तृतीय दिवस आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता बहोरीबंद के रूपनाथ घाम सहित सम्राट अशोक का शिलालेख, यहां मौजूद तीन कुंडों, भव्य शंकर जी का मंदिर, 232 ईसा पूर्व में यहां सम्राट अशोक के आने की गाथा के पर आधारित होगी। जिसका विवरण https://youtu.be/JCh1GS5JW_o के माध्यम से देखा जा सकता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राहगीर रहे परेशान शहर की बत्ती घण्टो रही बन्द

राहगीर रहे परेशान शहर की बत्ती घण्टो रही बन्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d