कटनी – जालपा माता मंदिर में पांडे परिवार द्वारा चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण में कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग जी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए, पहरेदार सो गए। वासुदेव देवकी बंधनमुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते है। चौथे दिन शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। नन्हें बालक को कृष्ण के रूप में सजाकर पंडाल में लाते ही जय कन्हैयालाल के जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने बाल कृष्ण को दुलार किया। भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाकर आरती की गई।
कथा वाचक किशोरी वैष्णवी गर्ग
द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर उनके जन्म का उद्देश्य भी बताया। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना पार करके इन्हें गोकुल पहुंचा दिया, वहां यशोदा के यह पैदा हुईं, शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आए, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर एवं संगीतकारों द्बारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मंगलवार को गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताएं, बहनें व भक्तगण उपस्थित थे।मुख्य श्रोता पंडित महेश पांडे,,श्रीमति अर्चना राकेश पांडे ,श्रीमति रीना रोहित पांडे एवं समस्त पांडे परिवार ने आप सभी से कथा श्रवण करने की अपील की है


