रिपोर्टर प्रिया दुबे
*नदियों, तालाबों, बावलियों, कुओं के आस-पास एवं खाली जगहों पर नगर निगम द्वारा लगाये जा रहे हैं पौधे*
*अभियान में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिंकू विज के साथ सभी क्षेत्रीय पार्षदगणों, आयुक्त, सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, विभागीय प्रमुखों एवं संभागीय अधिकारियों और स्वास्थ्य अमला की भी हो रही है लगातार हिस्सेदारी*
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा सभी 16 संभागों में जल स्त्रोतों को बचाने और संवर्धन करने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमाध्यक्ष रिंकू विज, एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में श्रमदान एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी क्षेत्रीय सम्माननीय जनप्रतिनिधिगणों, पार्षदगणों के साथ-साथ अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी, आर.पी. मिश्रा, प्रशांत गोटिया, श्रीमती अंजू सिंह, मनोज श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, के साथ-साथ अन्य सभी सहायक आयुक्त, विभागीय प्रमुख, सभी संभागीय अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, आदि के द्वारा हिस्सेदारी कर प्रतिदिन श्रमदान किया जा रहा है और सफा सफाई भी कराई जा रही है। इस संबंध में निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव एवं अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने बताया कि सभी संभागों के जल स्त्रोतों को बचाने तथा उनका संवर्धन करने के उद्देश्य से नदियों, तालाबों, बावलियों, कुओं आदि की सफाई प्रतिदिन कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से जुड़ने के लिए सभी क्षेत्रीयजनों से भी अपील की जा रही है जिसके अंतर्गत बड़ी संख्या में स्वच्छता सफाई एवं श्रमदान के समय लोग आगे आकर अपनी अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
निगमायुक्त श्रीमती यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि मानसून सत्र के दौरान अधिक से अधिक वर्षा जल का संचय हो ताकि उसका समय पर सभी के लिए उपयोग में लाया जा सके। इसके साथ-साथ सभी जलीय संरचनाओं के आस-पास पौधे लगाने का भी एक मात्र उद्देश्य है कि बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके और लोगों को साफ स्वच्छ वायु मिल सके, इस हेतु भी निगमायुक्त के द्वारा वृहद स्तर पर पौधे लगवाये जाने का कार्य कराया जा रहा है।
निगमायुक्त ने बताया कि यह अभियान 16 जून तक चलाया जायेगा जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक जलीय संरचनाओं जैसे कुआँ, तालाब, बावड़ी, झील, नदी एवं अन्य जल स्रोतों आदि के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जीवन, जीर्णोधार, नवीनीकरण एवं शहरी क्षेत्रों में ग्राउंड वाटर के रिचार्ज हेतु व्यापारिक एवं सरकारी संस्थानों तथा निजी घरों में बनाये गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की साफ-सफाई एवं मरम्मत के साथ-साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उन्होंने बताया कि संभाग स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में शहर की स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ-साथ नगर निगम की स्वच्छता टीम एवं शहर के पर्यावरण प्रेमी ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी की जा रही है। आज सफाई श्रमदान के मौके पर एम.आई.सी. सदस्य एवं पार्षद राम सोनकर, पार्षद अयोध्या तिवारी, समरीन कुरैशी, अभिनाश चमकेल, कलीम खान, एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।


