• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*क्विज के माध्यम से देश भर के लोगों को मिलेगी कटनी के पर्यटन स्थलों की जानकारी* *कलेक्टर श्री प्रसाद की अभिनव पहल पर कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का पुनः शुभारंभ* *संपूर्ण भारतवासी क्विज में भाग लेकर जीत सकते हैं रोजाना आर्कषक पुरुस्कार राशि*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 9, 2024
in कटनी
0
*क्विज के माध्यम से देश भर के लोगों को मिलेगी कटनी के पर्यटन स्थलों की जानकारी*  *कलेक्टर श्री प्रसाद की अभिनव पहल पर कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का पुनः शुभारंभ*  *संपूर्ण भारतवासी क्विज में भाग लेकर जीत सकते हैं रोजाना आर्कषक पुरुस्कार राशि*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हर दिन साढ़े पांच हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे

कटनी (9 जून) – समूचा देश हमारी कटनी के पर्यटन महत्व के स्थलों सहित गौरवमयी इतिहास, समृद्धशाली सांस्कृतिक, साहित्यिक और भौगौलिक विरासत सहित कई विशेषताओं से एक बार पुनः परिचित हो सकेगा। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की विशेष पहल और प्रयासों से एक बार फिर समूचा देश जिला प्रशासन कटनी द्वारा प्रारंभ की गई ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से कटनी जिले के पर्यटन महत्व के प्राकृतिक स्थलों को और भी बेहतर और नए सिरे से जान सकेगा।

*इनटेक चैप्टर कटनी बना अभिनव पहल का सहयोगी*

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के नवाचारों में शामिल इस एक और अभिनव पहल में इनटेक चैप्टर कटनी सहयोगी की भूमिका में है। इस संस्था के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार 10 जून से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का कंटेंट तैयार करने बनी समिति में इनटेक चैप्टर कटनी के मोहन नागवानी, राजेंद्र प्रसाद ठाकुर, चित्रा प्रभात, सत्यदेव चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल शामिल हैं।

*रोजाना होगी प्रतियोगिता*

कटनी को जानो ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कटनी जिले के गौरवपूर्ण इतिहास, विशेषताओं और विशेषकर कटनी के महत्वपूर्ण पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों समूचे देश के आम जनमानस और नई पीढ़ी को परिचित कराना है। यह ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता सोमवार 10 जून से प्रारंभ होगी । शनिवार, रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर शेष सभी दिवस प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।

जिसमें 10 जून को प्रतियोगिता का कंटेंट और प्रश्न 10 जून की प्रातः 11 बजे से रात्रि 12 बजे प्रसारित किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी को रात 12 बजे तक प्रश्नों के ऑनलाइन जवाब सब्मिट करने होंगे। 10 जून से प्रतिदिन सुबह 11 बजे कटनी की रोचक जानकारियों से संबंधित एक लघु वीडियो फिल्म निर्धारित कंटेंट (जानकारी) ऑनलाइन साझा की जाएगी। साथ ही इस कंटेंट पर आधारित बहुविकल्पीय 10 प्रश्न ऑनलाइन प्रसारित किए जायेंगे। जिनके उत्तर प्रतिभागी को उसी दिन रात 12 बजे तक ऑनलाइन सबमिट करने होंगे। अगले दिन सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करने के साथ ही नया कंटेंट और नए 10 बहुविकल्पीय प्रश्न प्रसारित किए जायेंगे। यह क्रम अवकाश दिवसों को छोड़कर अगले 12 दिनों तक जारी रहेगा।

प्रतिभागी https://katni.nic.in/event/ कटनी-को-जाने- प्रतियोगिता अथवा लिंक के जरिए प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता से संबंधित जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर भी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

*प्रतिभागी का भारत की नागरिक होना जरूरी*

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को भारत का नागरिक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी प्रकार की कोई बाध्यता प्रतिभागी के लिए निर्धारित नहीं की गई है। किसी भी उम्र के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

*रोजाना 5500 रूपये की पुरुस्कार राशि*

प्रतिदिन प्रस्तुत सही जवाब के आधार पर रेंडमली विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान में आने वाले प्रतिभागी के लिए 2000 रूपए, द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी को क्रमशः 1500 एवं 1000 सहित पांच-पांच सौ रुपए के दो सांत्वना पुरुस्कार राशि निर्धारित की गई है।

*बच्चों और युवाओं के लिए लाभकारी होगी यह प्रतियोगिता*

उल्लेखनीय है कि कटनी को जानो प्रतियोगिता बच्चों और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई और युवा पीढ़ी कटनी के कई अनछुए पहलुओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

*देश के पटल पर मजबूती से उभरेगा कटनी का नाम*

कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से समूचा देश कटनी के बारे में जान सकेगा और कटनी का नाम समूचे देश में मजबूती से उभरेगा। पर्यटन स्थलों की ख्याति पूरे देश में फैलेगी। जिससे यहां पर्यटकों की आमदगी बढ़ेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शिकारी दुल्हे की शिकार हुई दुल्हन

शिकारी दुल्हे की शिकार हुई दुल्हन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d