• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*आज वृद्धि योग, ध्रुव योग और रवि पुष्य योग का शुभ संयोग, मिथुन राशि वालों को तरक्की और कर्क राशि को सितारों का साथ मिल सकता है, धनु राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद होगी,आइए जानते हैं आज का मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा,*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 9, 2024
in top
0
*आज वृद्धि योग, ध्रुव योग और रवि पुष्य योग का शुभ संयोग, मिथुन राशि वालों को तरक्की और कर्क राशि को सितारों का साथ मिल सकता है, धनु राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद होगी,आइए जानते हैं आज का मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा,*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आज 9 जून, रविवार‌ ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और इस दिन वृद्धि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कल बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, कर्क, तुला, धनु राशियों को मिलेगा। इन राशियों का पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है और परिवार व दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और सूर्यदेव की कृपा से यश व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज राहुकाल 17:32-19:16 मिनट तक रहेगा। और चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा जिनके प्रभाव से मेष राशि के लोगों को बिजनेस में फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं और मेहनत के मुताबिक अनुकूल नतीजे मिलने के भी योग बन रहे हैं। मिथुन राशि के लोगों को हर काम में तरक्की मिल सकती है। कर्क राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है। कन्या राशि वालों की प्रॉपर्टी की बड़ी डील होने की संभावना है। धनु राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद घटना से हो सकती है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोग समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा*

*डॉक्टर चंद्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार को 12 राशियों का दिन कुछ इस तरह रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में योगदान दें। सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। भविष्य में तरक्की के मौके मिलेंगे।
नेगेटिव- अपनी सोच सकारात्मक रखें। शंकालु स्वभाव से परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज यात्रा स्थगित रखें। दुर्घटना की आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। मेहनत के मुताबिक अनुकूल नतीजे मिलेंगे। साझेदारी के बिजनेस में ज्यादातर फैसले आपको लेने पड़ेंगे। फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या हो सकती है। नियमित जांच करवाएं। परहेज भी करते रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 9

*वृष* – पॉजिटिव- पुरानी समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी के कामों में परेशानियां आएंगी। अपनी योग्यता और प्रतिभा से परेशानियां सुलझा लेंगे। खुद के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना जरूरी है।
नेगेटिव- दुखद समाचार मिल सकता है। पैसों का लेनदेन सावधानी से करें। संबंध खराब हो सकते हैं। थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक जगह पर बीताने से सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आपकी व्यावसायिक कार्य प्रणाली लीक हो सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग जनता के साथ सावधानी से व्यवहार करें। मान-हानि की आशंका है।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में समय बरबाद न करें।
स्वास्थ्य- घर के बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी उचित देखभाल करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन* – पॉजिटिव- धैर्य और संयम से काम करें। सहनशीलता से परेशानियों पर नियंत्रण कर लेंगे। धीरे-धीरे हालात बेहतर हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। करीबी रिश्तेदार से मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन की बात न करें। आपका पैसा फंस सकता है। युवाओं को किसी खास काम में सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। तनाव लेने की बजाय समाधान खोजने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पार्टनरशिप की बातचीत चल रही है तो उसे गंभीरता से लें, क्योंकि इस समय व्यवसायिक नजरिये से परिस्थितियां अच्छी हैं। हर काम में तरक्की मिलेगी। नौकरी में अपने टारगेट पूरे करने के लिए आज भी काम करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। ध्यान रखें, घर की बातें बाहर न निकलें। आपसी विवाद सुलझा लें।
स्वास्थ्य- किसी तरह के नशे या नकारात्मक लोगों से दूर रहें। इन सब का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क* – पॉजिटिव- सितारों का साथ मिलेगा। अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास और नई ऊर्जा बढ़ेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल करना आपको एक नया दृष्टिकोण देगा।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने। ध्यान रखिए कि अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक हो सकती हैं। अगर कोई घर में निर्माण अथवा रखरखाव संबंधी कार्य चल रहा है, तो विघ्न बाधाएं भी आ सकती हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज के पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते संबंधी बात भी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इलाज के साथ-साथ योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- आज दिन भर व्यस्तता और थकान जैसी स्थित बनी रहेगी। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। तथा अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में ध्यान दें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और इस समय उनकी उचित देखभाल करने की भी जरूरत है। समय को व्यवस्थित करना जरूरी है।
व्यवसाय- आज बिजनेस के कामों में मंदी रहेगी, इसलिए किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। कमेटी आदि जैसी गतिविधियों में पैसा ना लगाएं। नौकरी पेशा लोग ध्यान रखें, कि किसी प्रकार की फाइल वर्क में गलती हो सकती है।
लव- परिवार वालों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे विचारों का आदान-प्रदान होगा और उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। योगा करें तथा संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या* – पॉजिटिव- भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करके आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। अगर आप प्रॉपर्टी लेने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो आज आपकी यह समस्या भी हल हो सकती हैं।
नेगेटिव- किसी भी नाजुक परिस्थिति में अपनी भावनाओं पर काबू रखें और बहुत ही सोच-समझकर कार्य करें। वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के योग बन रहे हैं। भूमि या वाहन संबंधी कोई गतिविधि करने से पहले उचित छानबीन अवश्य कर लें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी की बड़ी डील होने की संभावना है। कुछ लोग आपके विनम्रता का गलत फायदा भी उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सचेत रहें। ऑफिस मैं किसी सहयोगी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों को लेकर चल रही समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। व्यर्थ की दोस्ती और मस्ती में समय खराब ना करें।
स्वास्थ्य- घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा गुस्से और तनाव जैसी परिस्थितियों से खुद को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी। आप अपने व्यक्तित्व का व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे। बच्चों की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- व्यवहारिक सोच रखें। इससे आपको कोई खास निर्णय लेने में सहजता होगी। भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ना ही उलझे। अपनी बातचीत के लहजे में थोड़ी नरमी लाना जरूरी है।
व्यवसाय- आपके प्रयासों से व्यवसायिक कार्यभार बढ़ेगा। और परिस्थितियां भी फायदेमंद बनेंगी। किसी महत्वपूर्ण इंसान का साथ मिल सकता है। नौकरी में कागजी काम बहुत ध्यान से करें, क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका संबंध मधुर बनाए रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय जरूर निकालें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी। अपने काम को अन्य लोगों के साथ बांटे और उचित आराम ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा दोनों की ही कई समस्याओं का हल भी निकलेगा। साथ ही संतान से संबंधित भी कोई चिंता दूर होने से आप को राहत मिलेगी और आप अन्य गतिविधियों पर भी अपना ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- लेन-देन संबंधी मामलों में लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने के कारण उनके आत्मबल में कमी आ सकती है। माता-पिता का दायित्व है कि कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करे।
व्यवसाय- व्यक्तिगत मामलों की वजह से आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु स्टाफ और कर्मचारियों की वजह से कार्यप्रणाली बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी। इस समय किसी तरह का रिस्क लेना आपको परेशानी में डाल देगा बेहतर होगा कि वर्तमान कार्य प्रणाली पर फोकस रखें।
लव- विवाहित संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में अहम की वजह से कुछ अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती हैं। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। कुछ समय से आपको जिस सुकून की तलाश थी, वह आपको हासिल होने वाला है। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। फंसे हुए पैसे को निकालने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद मिलेगी।
नेगेटिव- रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को आज स्थगित रखना उचित है। क्योंकि कुछ गलती होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपने आवेश पूर्ण व्यवहार पर काबू रखें। सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम रहेंगी। कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और कार्यशैली में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, कोई इंक्वायरी आदि की स्थिति बन रही है।
लव- जीवनसाथी की किसी समस्या को दूर करने में अपना उचित सहयोग देना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्त्रियों को जोड़ों में दर्द अथवा स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

*मकर* – पॉजिटिव- अनुभवी तथा प्रभावी प्रभावशाली लोगों के साथ वार्तालाप होगा और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज आप बेहतरीन तरीके से अपने कामों को अंजाम देने में सफल रहेंगे। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं।
नेगेटिव- अचानक ही कुछ अनावश्यक खर्चे आएंगे जिन पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। युवाओं को अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें।
व्यवसाय- आपकी योग्यता और मेहनत से कार्य क्षेत्र में शांति प्रिय तरीके से काम संपन्न होते जाएंगे। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम तय समय पर निपटाने की कोशिश करें, वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी हो सकती है।
लव- घर के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर ध्यान देना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*कुंभ* – पॉजिटिव- अपने कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। रिश्तेदार का घर में आगमन और वार्तालाप द्वारा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपसी विचारों का भी सकारात्मक आदान-प्रदान होगा।
नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इनकी वजह से अपनी नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। यह समय व्यक्तिगत कार्यों को पूर्ण करने का है।
व्यवसाय- बिजनेस में कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद भी आज हल हो सकता है। सावधान रहना जरूरी है। किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन* – पॉजिटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियों में बहुत ही अनुकूलता आ रही है। लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर सोच-विचार कर ले, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- इस समय कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर रखने में कुछ असुविधा रहेगी। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आप के खिलाफ कुछ अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। सरकारी कार्यों से संबंधित किसी भी कागज व दस्तावेज पर बिना पढ़े-लिखे हस्ताक्षर ना करें। कोई ऑफिशियल यात्रा का भी आर्डर मिल सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से घर का वातावरण नकारात्मक होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपना नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चले भगवान से मिलने

चले भगवान से मिलने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d