रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भूजल स्तर हर वर्ष लगातार गिर रहा है। कई स्थानों पर तो यह स्थिति हो गई है कि वहां पेयजल के लिए निर्मित ट्यूबबेल, हैंडपंप सूख गए हैं। यह चिंतनीय विषय है। इसलिए हमारी भावी पीढ़ियों के लिए आज ही संकल्प लेना होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान को आंदोलन में बदलना होगा। नगर में स्थापित पुराने प्राकृतिक जलस्रोतों को सहेजना होगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुरूप शुरू हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के आगाज के दौरान प्रथम दिवस सेठानीघाट पर आयोजित कार्यक्रम में
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रखना होगा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासनिक अभियान बनकर न रह जाए। इस अभियान में हमें प्रत्येक नागरिक, जनप्रतिनिधिगण,स्वसहायता समूहों, समाजसेवी संगठनों को जोड़ना होगा। हमारे नगर में प्राचीन समय में निर्मित पुराने तालाब, कुंए , बावड़ी, नाली, नालों ंएवं नदी की सफाई व जीर्णोद्धार के कार्य को पूरी तन्मयता के साथ करना होगा। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि इस अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
चलाया स्वच्छता अभियान-
मां नर्मदा के सेठानीघाट से लेकर कोरीघाट तक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा स्वयं ने झाड़ू उठाकर घाटों की सफाई की। इस अभियान में मां नर्मदा में स्रान करने आए लोगों को हिदायत भी दी गई कि मां नर्मदा में स्रान करते समय साबुन और शैंपू का उपयोग बिलकुल न करें।
काफी संख्या में मौजूद रहे लोग-
अभियान में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन, पार्षद निर्मला हंस राय, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, सीएमओ हिमेश्वरी पटेल, कार्यालय अधीक्षक डॉ प्रशांत जैन, भाजपा नेता अर्चना पुरोहित, समाजसेवी डीएस दांगी, अधिवक्ता विजयाताई, संयोजक वंदना दुबे, भाजपा नेता रोहित गौर सहित नगरपालिका के अधिकारीगण कर्मचारी, समाजसेवी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
आज निकलेगी कलश यात्रा –
नपाध्यक्ष नीतू यादव ने बताया कि रविवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेठानीघाट पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। नपाध्यक्ष नीतू यादव ने बताया कि नगर नागरिकों स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल और कालेज के छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं।


