रिपोर्टर प्रिया दुबे
*स्वच्छ पर्यावरण के लिए तालाब परिसर में विधायक श्री रोहाणी के द्वारा पौधे भी लगाये गए*
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सुरक्षित कल के लिए जल स्त्रोंतों को बचाए रखने ताल-तलैयों, कुऑं-बावली, और नदियों की सफाई कराई जा रही है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी लगातार जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए कार्य करते हुए लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने प्रेरित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर यह अभियान पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम जबलपुर द्वारा भी लगातार जल स्त्रोतों की साफ-सफाई कराई जा रही है। आज इसी कड़ी में नगर निगम संभाग क्रमांक 7 अंतर्गत आधारताल तालाब में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने स्वयं झाडू लगाई और तालाब के अंदर भी जाकर साफ-सफाई की। विधायक श्री रोहाणी ने इस अवसर पर स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधे भी लगाये। इस मौके पर विधायक के साथ सैंकड़ो क्षेत्रीय गणमान्यजनों ने भी भागीदारी की और सहयोग हेतु हाथ बढ़ाये। आज श्रमदान एवं पौधा रोपण के मौके पर पार्षद शरद श्रीवास्तव, अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी, संभागीय अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा, के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित अभियान को गति प्रदान करने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा भी लगातार क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है और 5 जून से शुभारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों का संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य किये जा रहे हैं।


