• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की अगुवाई करेगा समाज जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए एकजुटता से करेंगे कार्य विधायक, महापौर , जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर की मौजूदगी में जल सम्मेलन आयोजित

by Manish Gautam Chiefeditor
June 6, 2024
in कटनी
0
जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की अगुवाई करेगा समाज  जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए एकजुटता से करेंगे कार्य  विधायक, महापौर , जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर की मौजूदगी में जल सम्मेलन आयोजित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों तथा नदी, कुओं, तालाबों और बावड़ियो तथा अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए 16 जून तक संचालित अभियान को सभी की समन्वित भागीदारी से क्रियान्वित किया जाएगा। जनप्रतिनिधि और समाज जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान की अगुवाई करेंगे तथा सामाजिक संगठन और स्वयं सेवी संस्थाएं सहयोग करेंगी।

     जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मौजूदगी में आयोजित जल सम्मेलन में सभी ने भावी पीढ़ी के लिए जल स्रोतों का संरक्षण व संवर्धन कर पानी को सहेजने के जतन में सम्मिलित भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

जल सम्मेलन में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल , महापौर प्रीति सूरी ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर अवि प्रसाद ,जिला योजना समिति के सदस्य दीपक टंडन सोनी, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा और जिला पंचायत के सी .ई. ओ. शिशिर  गेमावत मौजूद रहे।

बैठक में नगर निगम और जिला पंचायत द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान प्रस्तावित और चयनित गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया किया गया।

जल सम्मेलन में विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल ने कहा कि जल है तो कल है की भावना से हम सभी अवगत हैं। इसलिए जल संस्थाओं का जीर्णाेद्वार सबका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने नदियों और तालाबों का सीमांकन करने, हैंडपंपो व  टयूबवेलों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था तथा नगर निगम क्षेत्र के उन मकानों में जिन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग के लिए राशि जमा की है। उनके घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने सहित जिले के तालाबों की रिपोर्ट बनाने का सुझाव भी दिया। ताकि कुछ तालाबों में पानी नहीं  रुकने के कारण का  पता चल सके।

महापौर ने सराहा

महापौर प्रीति सूरी ने जल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा माई नदी को पुनर्जीवन देने के लिए कराए गए कार्य के लिए बधाई दी ।जिस पर सभी ने ताली बजाकर इसका समर्थन किया ।महापौर ने सभी के सहयोग से ही नदी और पर्यावरण को बचाने की बात कही।

जल सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी सुझाव दिए। जिला योजना समिति के सदस्य दीपक सोनी टंडन ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी से ही अभियान सफल होगा। यह जन-जन का अभियान बने ।उन्होंने भी वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से बरसाती पानी को सहेजने की बात कही ।उपाध्यक्ष जिला पंचायत अशोक विश्वकर्मा ने भी अहम सुझाव दिए।

मिले सुझाव

जल सम्मेलन में पहुंचे सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल अमल के लिए कुओं और बोरों को रिचार्ज करने, तालाब की साफ-सफाई ,नदियों से अतिक्रमण हटाने जैसे कई अहम सुझाव दिए।

मदद के लिए आगे आए लोग

जल सम्मेलन में पहुंचे लोगों ने जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के इस नेक कार्य में प्रशासन को मानव श्रम ,अर्थ मूविंग मशीन ,पोकलेन जेसीबी और हाईवे के रूप में मदद मुहैया कराने की सहमति प्रदान की। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सहयोग प्रदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी की भागीदारी से जिले में जल संरक्षण व संवर्धन के इस अभियान कोजनांदोलन की तरह चलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार का नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान बनें। इसलिए इसमें सभी की समन्वित भागीदारी जरूरी है।

विधायक, कलेक्टर व महापौर को साधुवाद

जल सम्मेलन में मौजूद समाजसेवियों ने इमलिया खदान से कटनी शहर में जलापूर्ति की सुगम व्यवस्था की कार्ययोजना के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद को साधुवाद दिया, जिससे शहर को प्रतिदिन निर्बाध जलापूर्ति हो रही है। विधायक श्री जायसवाल द्वारा विधायक निधि से राशि देने की वजह से दो करोड़ रुपए की लागत से पाइप बिछाने सहित अन्य कार्य करने से इस साल की गर्मी के मौसम में कटनी शहर को जलसंकट का सामना नहीं करना पड़ा। महापौर की नियमित निगरानी से समय पर प्रोजेक्ट पूरा हुआ और शहरवासियों को सुगम जलापूर्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसके लिए सभी ने विधायक श्री जायसवाल, महापौर और कलेक्टर के प्रति आभार जताया और साधुवाद दिया कि इस व्यवस्था के बाद से शहरवासियों को हर दिन पानी मिल पा रहा है। अन्यथा बीते सालों में यहां दो दिनों में मात्र एक बार ही पानी की आपूर्ति हो पाती थी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही एवं ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांचें न करना 12 स्वास्थ्य कर्मियों को पड़ा भारी*  *6 एएनएम , 5 सीएचओ सहित 1 एमपीडव्लयू से किया गया स्पष्टीकरण तलब*

*प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही एवं ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांचें न करना 12 स्वास्थ्य कर्मियों को पड़ा भारी* *6 एएनएम , 5 सीएचओ सहित 1 एमपीडव्लयू से किया गया स्पष्टीकरण तलब*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d