रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। बिगड़ते प्राकृतिक वातावरण के चलते देश भर में इस बार नौतपा के दौरान हीटवेव जैसी गंभीर घटना देखने को मिली। दिल्ली में तो 52 डिग्री तापमान तक टेंप्रेचर पहुंचा। उक्त गंभीर विषय को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश मीडिया में प्रमुखता से सामने आए। यह सभी घटनाएं स्पष्ट करती हैं कि देश में पर्यावरण के क्या हालत निर्मित हो रहे हैं?इन परिस्थितियों में हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना ही होगा अथवा आने वाले समय में रेगिस्तान जैसे हालात सामने आए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी? दूसरी तरफ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पेड़ पौधे लगाए जाते हैं और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया जाता है
। इस अवसर पर नर्मदापुरम में पर्यावरण संरक्षण का काम करने वाले प्रकृति प्रेमियों ने भरपूर ऑक्सीजन देने वाले पीपल के पौधे को लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। शहर के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित विवेकानंद नगर, सुधार न्यास कॉलोनी में वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल के निवास के सामने स्थित हरियाली पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वर्ष 2017 में लगाए गए पीपल और बरगद के वृक्ष का आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर एक पीपल का पौधा भी रोपा गया और उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। पंडित सौरभ थापक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीपल और बरगद के वृक्षों का विधि विधान से पूजन पाठ कर प्राणवायु का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार सीमा कैथवास,समाजसेवी दिनेश जाट, विनायक अग्रवाल, माली मोहन अहिरवार सहित पं. सौरभ थापक द्वारा पीपल और बरगद के वृक्ष का पूजन कर जन्मदिन मनाया। साथ ही लगाए गए पेड़ पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर लड्डू वितरण किया गया और एक पीपल का पौधा भी लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता सीमा कैथवास ने बताया कि पेड़ पौधों को लगाना बहुत आसान कार्य होता है परंतु उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना बहुत कठिन कार्य होता है। पेड़ हमें प्राण वायु ऑक्सीजन देते हैं। अतः उन्हें बचाना और लगाना हम सभी का कर्तव्य भी है ताकि भावी पीढ़ी को बचाया जा सके। और उन्होंने बताया कि बारिश से पूर्व सीड़बाल का निर्माण कर अपने आसपास खाली पार्क में सीड बाल का बारिश से पूर्व रोपण का यह एक अनोखा और प्रकृति के लिए पौधों को अंकुरित करने का सरल माध्यम है अतः हमें सीडबाल बनाकर बारिश से पूर्व बिखराव करना चाहिए। वर्तमान में हम हीट वेव की लहर भी देख चुके हैं। अतः अधिक से अधिक पौधरोपण करके हम प्रकृति को संरक्षित करने में अपनी सहभागिता कर सकते हैं।


