रिपोर्टर प्रिया दुबे
*विश्व पर्यावरण दिवस पर संभागों में भी हुए आयोजन*
*संस्कारधानी के आम नागरिकों, विभिन्न संस्थाओं ने पौधारोपण कर रचा इतिहास*
जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव की पहल पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज संभाग स्तर पर भी विभिन्न जलीय संरचनाओं जैसे कूआँ, तालाब, बावड़ी, झील, नदी एवं अन्य जल स्रोतों आदि के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जीवन, जीर्णोधार, नवीनीकरण एवं शहरी क्षेत्रों में ग्राउंड वाटर के रिचार्ज हेतु नगर निगम द्वारा व्यापारिक एवं सरकारी संस्थानों तथा निजी घरों में बनाये गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की साफ-सफाई एवं मरम्मत के साथ-साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए।
निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव ने बताया कि संभाग क्रमांक 13 के दयानंद सरस्वती वार्ड के अंतर्गत भंवरताल गार्डन में विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर एवं नगर निगम के सयुंक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगभग 1 हजार पौधों का वितरण किया गया, इसके साथ-साथ पर्यवरण को बचाए रखने आम नागरिको को जागरूक करने के लिए रन फॉर नेचर मैराथन का भी आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ आमजनों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण को बचाए रखने हेतु एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव ने अपने संदेश में कहा कि अगर अपने आने वाली पीढ़ी को जीवन देना हे तो अपने घर के आस-पास पांच पौधे अवश्य लगायें एवं उनका रखरखाव करें तथा अपने आस-पास जलीय संरचनाओं संरक्षण एवं उनका संवर्धन ज़रूर करें।
इसी श्रंखला में संभाग क्रमांक 3 के अंतर्गत जिलेहरीघाट, पंचशील नगर गार्डन, नर्मदा नगर पोलीपाथर संभाग क्रमांक 5 के अंतर्गत जे.डी.ए. ग्राउंड, संभाग क्रमांक 16 के अंतर्गत सैफ नगर एवं पंप हाउस मैदान, संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत जे.डी.ए. ग्राउंड, संभाग क्रमांक 10 के लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत मानेगांव तालाब, संभाग क्रमांक 7 के अंतर्गत अधारताल तालाब में, संभाग क्रमांक 1 के इंदिरा गाँधी वार्ड के अंतर्गत शाही तालाब एवं गढ़ा वार्ड के अंतर्गत जैन मंदिर के पास स्थित कुआं, संभाग क्रमांक 2 के वीर सावरकर वार्ड के अंतर्गत गुलौआ तालाब एवं वीरेन्द्रपुरी वार्ड के अंतर्गत कांजी हाउस झंडा चौक के पास स्थित कूंआ, संभाग क्रमांक 8 के अंतर्गत हनुमानताल एवं शिव मंदिर फकीरचंद अखाडा, संभाग क्रमांक 11 के ईश्वरदास रोहाणी वार्ड अंतर्गत सोनपुर पिपरिया, संभाग क्रमांक 15 के शहीद बिरसा मुंडा वार्ड के अंतर्गत महाराजपुर तालाब संभाग क्रमांक 09 के के अंतर्गत सेठ गोविन्द दास वार्ड 47 में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जलीय संरचनाओं जैसे कुआँ, तालाब, बावड़ी, झील, नदी एवं अन्य जल स्रोतों आदि के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जीवन, जीर्णोधार, नवीनीकरण एवं शहरी क्षेत्रों में ग्राउंड वाटर के रिचार्ज हेतु, व्यापारिक एवं सरकारी संस्थानों तथा निजी घरों में बनाये गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की साफ-सफाई एवं मरम्मत के साथ-साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम में प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक जैन, सभी संभाग के नोडल अधिकारी, संभागीय अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, उपयंत्री जल विभाग, सबंधित संभाग के सभी राजस्व निरीक्षक, उपयंत्री, योजना लिपिक, टैक्स कलेक्टर, नोटिस सर्वर, सभी वार्ड के सुपरवाइजर, नगर निगम की स्वच्छता टीम एवं क्षेत्रीय सैंकड़ो नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।


