प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक ला में अध्ययनरत् बच्चों को गर्म पका हुआ गुणवत्ता युक्त भोजन प्रत्येक कार्य दिवसो में स्व् सहायता समूह द्वारा उपलब्ध कराया जाने के निर्देश है, जिसके लिये खाद्यान्न एवं राशि का आवंटन शासन से प्राप्त होता है । जिले की 04 शाला- (1) प्राथमिक शाला खैरहाई (परसवारा) में इंद्रा स्वे सहायता समूह जनपद पंचायत विजयराधवगढ को फरवरी 2022 से मार्च 2023 तक (2) शासकीय माध्यमिक शाला कन्हवारा में जय शंकर स्व सहायता समूह जनपद पंचायत कटनी को जनवरी 2022 से अक्टूबर 2022 तक (3) शासकीय माध्यमिक शाला छपरी में महारानी लक्ष्मी बाई स्व सहायता समूह जनपद पंचायत बहोरीबंद को जून 2023 से जुलाई 2023 तक (4) एकीकृत माध्य्मिक शाला सिलौंडी में कार्यरत् प्रिया स्व सहायता समूह जनपद पंचायत ढीमरखेडा को अगस्त 2022 से सितंबर 2022 तक का खाद्यान्न प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के पोर्टल पर जारी होकर नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से उचित मूल्य की दुकानो को प्राप्त हुआ किंतु सैल्स मेन के द्वारा उचित मूल्य दुकान की मशीन में तकनीकी त्रुटि होने के कारण खाना बनाने वाली एजेंसी स्व सहायता समूहो को खाद्यान्न नही दिया गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत द्वारा संज्ञान में लिया जाकर शासकीय माध्यमिक शाला कन्हवारा की जय शंकर सव सहायता समूह को जनवरी 2022 से अक्टूबर 2022 तक खाद्यान्न नही मिलने पर विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केन्द्र कटनी को उचित मूल्य की दुकान एवं खाद्य विभाग से समन्वय कर तत्काल जय शंकर स्व सहायता समूह कन्हवारा को खाद्यान्न उपलबध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।इसी अनुक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिशिर गेमावत द्वारा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केन्द्र बहोरीबंद, विजयराधवगढ एवं ढीमरखेडा को भी उचित मूल्य दुकान पर स्वयं उपस्थित होकर संबंधित स्व ‘सहायता समूहो को ऑफ लाईन खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा कानिष्ठ आपूर्ति खाध विभाग के अधिकारी को ऑफ लाईन खाद्यान्न वितरण हेतु विभागीय कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश प्रसारित किये गये है ।


