कटनी (03 जून) – जिले की कटनी तहसील अंतर्गत ग्राम बडेरा में विगत दिनों एक बालक की तालाब में डूबने से हुई मौत के मामले में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर तहसीलदार कटनी द्वारा प्रकरण तैयार कर मृतक के परिजनों आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई है।
ग्राम बडेरा तहसील कटनी निवासी कान्हा पिता मोनूनाथ नागवंशी की खेल-खेल में तालाब के गहरे पानी में चले जाने के कारण पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इस संबंध में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में तहसीलदार बाकल द्वारा पटवारी प्रतिवेदन, पंचनामा और आवश्यक दस्तावेज लिए जाकर प्रकरण तैयार कर नियमानुसार 4 लाख रुपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत कराते हुए 29 मई को लाभार्थी मोनू नाथ के बैंक खाते में जमा करा दी गई है।


