कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित विकासखंड बड़वारा के ग्राम पंचायत भवन सुतरी में सुतरी मोहनी के प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा में 100 दिवस कार्य कर चुके 35 महिला एवं पुरुषों को 13 दिवसीय कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी के संचालक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक एवं अनुपम पांडे के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषि के अंतर्गत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनाज दलहन तिलहन सब्जी फूल फल का उत्पादन पशुपालन मछली पालन मुर्गी पालन मधुमक्खी पालन रेशम पालन उद्यान कीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मिट्टी के प्रकार पौधों के लिए आवश्यक 17 पोषक तत्वों की जानकारी मिट्टी नमूना लेने की विधि परिणाम पत्र के आधार पर की गई सिफारिश के अनुसार खाद के उपयोग की जानकारी दी गई मिट्टी परीक्षण से नाइट्रोजन फास्फोरस पोटाश विद्युत चालकता तथा पीएच मान से अम्लीयता छारीयता की जानकारी दी गई। विभिन्न जैविक खाद एवं कीटनाशकों के विषय में बताया गया। प्रशिक्षण में कृषक राकेश उपाध्याय एवं रोजगार सहायक पुष्पराज पटेल तथा गोरे यादव एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।


