कटनी। नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने दिनांक 31 मई शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए, पूर्व में दिए गए विभिन्न निर्देशों एवम कार्यों पर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। सर्वप्रथम ट्रांसपोर्ट नगर में पेयजल,विद्युत प्रकाश,साफ-सफाई,नाली,जर्जर सड़क हेतु की जा रही कार्यवाही एवम उक्त सभी कार्य में प्रगति लाते हुए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।बैठक के अगले क्रम में निगमायुक्त द्वारा फायर सेफ्टी हेतु किए गए गठित दल को निर्देशित करते हुए कहा गया कि सभी भवन अथवा संस्थान संचालकों पर फायर सेफ्टी प्लान तैयार कर अप्रूवल हेतु प्रस्तुत नही न करने एवम फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र न लेने वाले समस्त संचालकों को नोटिस जारी कर शासन के निर्देशानुसार जुर्माना अधिरोपित करने अथवा हटाए जाने की आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।आपदा प्रबंधन पर चर्चा करते हुए निगमायुक्त द्वारा अब तक की गई तैयारी जैसे कंट्रोल रूम 07622-230448, बाढ़ आदि के लिए उपलब्ध संसाधनों, अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिदिन कितने संस्थानों को फायर सेफ्टी हेतु नोटिस जारी किया जा रहा कि जानकारी लेते हुए, संबंधितों को आपदा जैसी घटनाओं से निपटने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किए गए। वेंकट पुस्तकालय की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे एसी,सी.सी.टीवी कैमरा, प्रकाश व सफाई व्यवस्था की जानकारी लेकर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ट्रेंड लाइसेंस को लेकर निगमायुक्त द्वारा कार्य में प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारी को सख़्त निर्देश दिये गये।अगले क्रम में पूर्व से स्वीकृत निर्माण विकास कार्यों पर समीक्षा करते हुए बिल्डिंग परमिशन हेतु प्राप्त आवेदनों की रिटर्न आवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित आर्किटेक्ट पर तथा 105 वर्ग मीटर में डीम्ड परमिशन प्राप्त कर निर्माण के दौरान सत्यापन कर किसी भी तरह से स्थल परिवर्तन आदि करने पर निर्माणकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश श्री शुक्ल द्वारा दिए गए। इसके अलावा सी एम हेल्पलाइन की भी समीक्षा कर शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उक्त बैठक के दौरान उपायुक्त पी.के अहिरवार,प्र.कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा ,सुधीर मिश्रा, राहुल जाखड़ ,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल,सुनील सिंह प्र.स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ,उपयंत्री अश्वनी पांडे ,संजय मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, मृदुल श्रीवास्तव ,मोना करेरा ,जेपी बघेल ,शैलेंद्र प्यासी,कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल,प्र.सहा.फायर नियंत्रण शैलेंद्र दुबे एवं निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


