• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कलेक्टर सोनिया मीना ने भोपाल तिराहा से बुदनी तक बनने वाली सड़क एवं ब्रिज तथा तवा नदी पर फोरलेन ब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया माखन नगर से पिपरिया की ओर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं नवनिर्मित आईटीआई भवन का अवलोकन किया

by Manish Gautam Chiefeditor
May 30, 2024
in नर्मदापुरम
0
कलेक्टर सोनिया मीना ने भोपाल तिराहा से बुदनी तक बनने वाली सड़क एवं ब्रिज तथा तवा नदी पर फोरलेन ब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया माखन नगर से पिपरिया की ओर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण एवं नवनिर्मित आईटीआई भवन का अवलोकन किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर सोनिया मीना ने गुरुवार को नर्मदापुरम जिले के भोपाल तिराहा से बुदनी तक बनने वाली निर्माणाधीन सड़क एवं ब्रिज का अवलोकन किया। उन्होंने तवा नदी पर फोरलेन उच्च स्तरीय ब्रिज निर्माण के कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने माखन नगर पहुंचकर नवनिर्मित आईटीआई भवन का अंदर से अवलोकन किया। माखन नगर में ही उन्होंने पिपरिया की ओर जाने वाली सड़क चौडीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने माखन नगर में सीएम राईज स्कूल का निरीक्षण किया।

भोपाल तिराहे से बुदनी तक जाने वाली सड़क एवं ब्रिज का निरीक्षण
कलेक्टर ने भोपाल तिराहा से बुदनी तक जाने वाले पहुंच मार्ग एवं उच्च स्तरीय ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सड़क एवं ब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस बात की जांच की की सड़क व ब्रिज निर्धारित मापदंड के अनुसार बन रही है कि नहीं। उन्होने मौके पर ही जेसीबी से सड़क खुलवाकर उसका लेयर देखा। बताया गया की नई रोड सीधे बुदनी को कनेक्ट करेगी। नर्मदा नदी पर जो उच्च स्तरीय सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है उस निर्माण कार्य की लागत 129.68 करोड रुपए है। ब्रिज की लंबाई 780.80 मीटर एवं पुल की चौड़ाई 12 मीटर है। ब्रिज की ऊंचाई 21 मीटर है जो की पुराने पुल से 1 मीटर अधिक है। ब्रिज का कार्य लगभग लगभग पूर्ण हो चुका है। सड़क का कार्य प्रगति पर है। एसडीओ ब्रिज कॉरपोरेशन आत्माराम मौरे ने बताया कि इस पुल एवं सड़क के बनने से नर्मदापुरम से सीहोर जाने वालों को लाभ होगा, साथ ही नर्मदा पुरम से आम जनों को भी आने जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही सलकनपुर जाने के लिए भी इस पुल का उपयोग किया जाएगा। पुल का एवं सड़क का कार्य 2024 में पूर्ण हो जाएगा।

कलेक्टर ने तवा नदी पर 4 लेन उच्च स्तरीय सेतु निर्माण का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने तवा नदी पर चार लेन उच्च स्तरीय सेतु का निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। बताया गया कि चार लेन उच्च स्तरीय पूल का निर्माण 148.97 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा। पूल अत्यंत महत्वपूर्ण सेतु है। नवीन पुल निर्माण होने से यातायात में बहुत ज्यादा लाभ होगा। पर्यटन के लिए भी आने जाने एवं नर्मदापुरम आने जाने वाले लोगों को लाभ होगा। पुल फोरलेन होने से भविष्य में बढ़ने वाला यातायात भी सुगमता से सुचारू रहेगा। फोरलेन पुल का निर्माण कार्य 2026 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए की ब्रिज पुरी गुणवत्ता के साथ बनाई जाए। निर्धारित मापदंड का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

कलेक्टर ने माखन नगर से पिपरिया की ओर जाने वाली 2.7 किलोमीटर की सड़क चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने माखन नगर से पिपरिया की ओर जाने वाली 2.7 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान के उन्होंने साइड में गड्ढा कर सड़क की स्थिति का अवलोकन किया। बताया गया कि सड़क में गिट्टी डालकर सीआरएम डालेंगे। इसके दोनों किनारो पर चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। बताया गया कि सड़क के दोनों और सात -सात मीटर चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। बीच में 1 किलोमीटर का डिवाइड रहेगा और पटरी भी बनेगी। बाबई के शहरी क्षेत्र में सड़क स्थित होने के कारण ट्रैफिक एवं अन्य समस्याएं होती है। चौड़ीकरण होने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में सड़क 2 लाइन है जिसे फोरलेन किया जाएगा। इससे बाबई गेटअप में आ जाएगा। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग 14 नवंबर 2024 तक उक्त सड़क का निर्माण कार्य पूरा करके देगा। बताया गया कि 1. 22 किलोमीटर सड़क में डामरीकरण एवं 1.48 किलोमीटर सड़क में सीसी रोड रहेगा। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही कहां की निर्माण एजेंसी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

कलेक्टर ने माखन नगर में नवनिर्मित आईआईटी भवन का अंदर से अवलोकन किया

कलेक्टर ने माखन नगर में नवनिर्मित आईटीआई भवन का अंदर से अवलोकन किया। बताया गया की 15 जून को भवन को हैंडोवर कर दिया जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। आईआईटी भवन में लैब, डायनिंग एरिया, किचन स्टोर्स प्लांटेशन एवं क्लास रूम का निरीक्षण किया। भवन निर्माण की एजेंसी पीआईयू है।

कलेक्टर ने माखन नगर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण
कलेक्टर ने माखन नगर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। बताया गया कि 41 करोड रुपए की लागत से निर्मित स्कूल निर्माण की स्वीकृति 7 जुलाई 2023 को प्राप्त हुई थी। 18 माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में शाला भवन को भविष्य में छात्रों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए हरित भवन एवं वातावरण के अनुकूल डिजाइन के आधार पर प्राकृतिक प्रकाश एवं हवादार भवन के रूप में विकसित किया जाएगा, विभिन्न शारीरिक क्षमता वाले छात्रों के लिए भी इसमें समुचित प्रावधान है। भवन में दो मंजिला है जिसने लिफ्ट भी लगेगी। भवन के अलग-अलग हिस्सों में निर्माण कार्य किया जा रहा है। भवन में डांस क्लास रूम, म्यूजिक रूम, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य कक्ष, कॉन्फ्रेंस हॉल डाइनिंग, किचन, सुसज्जित लैब क्लासरूम विभिन्न गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान बनाया जाएगा जिससे शिक्षा हेतु कंडक्टिव वातावरण उपलब्ध हो सके। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहां की ऐसे ही गुणवत्ता पूर्वक कार्य किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नीता कौरी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संजय रैकवार, एसडीओ राजीव पाठक, एसडीओ ब्रिज कॉर्पोरेशन आत्‍माराम मौरे, कार्यपालन यंत्री पी.आई.यू. मयंक शुक्‍ला, तहसीलदार सुनील गढवाल सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिले के अशासकीय विद्यालय द्वारा नियम 2017 एवं 2020 के पालन की जांच के लिये चार सदस्यीय टीम गठित

जिले के अशासकीय विद्यालय द्वारा नियम 2017 एवं 2020 के पालन की जांच के लिये चार सदस्यीय टीम गठित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d