• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

बगैर जरूरी कारण बिजली आपूर्ति बंद होने पर होगी कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ऊर्जा मंत्री ने की बिजली ट्रिपिंग और मेंटीनेस की समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
May 29, 2024
in भोपाल
0
बगैर जरूरी कारण बिजली आपूर्ति बंद होने पर होगी कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ऊर्जा मंत्री ने की बिजली ट्रिपिंग और मेंटीनेस की समीक्षा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

बगैर जरूरी कारण के बिजली आपूर्ति बंद होने पर संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी यह महसूस करें कि अगर इस गर्मी में उनके घर की बिजली एक घण्टे बंद रहेगी तो उनके परिवार को कैसा लगेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात मंत्रालय में बिजली ट्रिपिंग और मेंटीनेस की समीक्षा के दौरान कही।

श्री तोमर ने कहा कि कंपनी के संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री से लेकर जूनियर इंजीनियर तक मोहल्ले में उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर संवाद करें। उन्हें ट्रिपिंग के कारण बतायें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पुरानी केबल के कारण ट्रिपिंग हो रही है, वहाँ के केबल बदलें।

मीटर रीडिंग निर्धारित दिनांक को लें

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर माह मीटर रीडिंग निर्धारित दिनांक को लें। उन्होंने अनुमानित बिल भेजने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर किसी माह में उपभोक्ता का बिल आश्चर्यजनक ढंग से ज्यादा आता है तो उसका परीक्षण करें।

मीटर रीडिंग निर्धारित दिनांक को लें

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर माह मीटर रीडिंग निर्धारित दिनांक को लें। उन्होंने अनुमानित बिल भेजने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर किसी माह में उपभोक्ता का बिल आश्चर्यजनक ढंग से ज्यादा आता है तो उसका परीक्षण करें।

मेंटीनेस की जानकारी मीडिया में दे

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली मेंटीनेंस किया जा रहा है, उसके दिनांक और समय की जानकारी विभिन्न समाचार माध्यमों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुँचायें। श्री तोमर ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों से मिलकर ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली, समस्याएं और समाधान से अवगत करायें।

फेसबुक, एक्स आदि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों का भी समाधान किया जाये। हर सर्किल स्तर पर एक टेलीफोन नम्बर शिकायत के लिए रखा जाये। इस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जाये।

अच्छा कार्य करने वाले को करें पुरस्कृत

श्री तोमर ने कहा कि बिजली कंपनी के किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा अच्छा कार्य करने पर उसे पुरस्कृत किया जाये। वसूली आदि के दौरान उनके साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं

अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। हर हाल में सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। स्थानीय कारणों से वाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति का निराकरण समय-सीमा में करें।

बैठक में ओएसडी श्री विजय गौर, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध उत्खनन के 200 प्रकरण दर्ज अभियान चलाकर जब्त किए जा रहें डंपर, पोकलेन मशीनें और पनडुब्बियां

अवैध उत्खनन के 200 प्रकरण दर्ज अभियान चलाकर जब्त किए जा रहें डंपर, पोकलेन मशीनें और पनडुब्बियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d