रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी । इटारसी रेलवे यार्ड के इंदिरा नगर के पास खिलाड़ियों द्वारा कड़ी मेहनत से खेत में तैयार किए गए क्रिकेट के नये मैदान पर कैडबरी क्रिकेट एकेडमी और जीनियस क्रिकेट एकेडमी के मध्य शानदार मैच खेला गया। इटारसी में पहली बार टर्फ पिच पर खेले गए इस मैच में जीनियस ने कैडबरी को छः विकेट से हरा दिया, कैडबरी ने पहले बैटिंग करते
हुए 18.4 ओवर में केवल 71 रन ही बना सकी, अथर्व ने 26, शिवांश 7 और शुभी ने 5 रनो का योगदान दिया ,शिवम्, बिट्ठल ने 3-3 और अभिषेक ने 1 विकेट लिआ , जवाब में जीनियस ने 16 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया, इशांत 14, अभिषेक 10, बिट्ठल ने 6 रन बनाये, अथर्व ने 2,शुभी,आफिया ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। आज के मैच में चीफ गेस्ट मंडल महामंत्री भाजपा, जिला हाकी संघ उपाध्यक्ष राहुल चौरे , मेहरागांव सरपंच जितेन्द्र पटेल, रमेश पाटिल ने उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। अन्य मेहमानों में शेख़ फारूख , मोतीलाल, जीनियस एकेडमी के कोच सोनू रैकवार, महेश राजपूत, गोविंद यादव, सतीश चौहान, शेख युनिस ,पुलकित सराठिया उपस्थित थे। आज के अंपायर उत्तम खाड़े और इरफान खान थे और स्कोरिंग कपिल सिगनारे द्वारा की गई |


