रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा । स्थानीय राधावल्लभ मन्दिर स्थित अग्रवाल भवन में सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भोपाल एवम राधावल्लभ मंदिर न्यास के तत्वाधान मेंअग्रवाल समाज सिवनीमालवा के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार 26 मई को संपन्न हुआ। आयोजन को लेकर वयवस्थापक सुभाष अग्रवाल (आशी आइसक्रीम) ने बताया कि इस शिविर में भोपाल से आये वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा हड्डी रोग, ह्रदय रोग, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लगभग 250 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा, डॉक्टर अमजद अली, डाक्टर सपना बजाज जैन द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। साथ ही बीपी, शुगर, पल्स, वेट आदि बीमारी की जांच भी की गयी। इस शिविर में, महिलाएं, पुरुष, वृध्दजनों ने अपनी बीमारी का उपचार कराया।


