सैकड़ो कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में लिया भाग इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कलशान स्थित ज्वाला देवी मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से चल रही श्रीमद् भागवत कथा आज से शुरू हो रही है श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ गया के आज प्रथमदिन कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें माता रानी के रूप में कलश सर पर रखकर सैकड़ो कन्याओं ने भाग लिया वहीं डीजे की धुन पर ढोल नगाड़े के साथ गाते नाचते भक्तों ने ज्वाला देवी मंदिर परिसर से नई बस्ती कलशान विसैने पुर्वा अनंतपुर सरैय्या भगवंतपुर और मढपुरा होते हुए ज्वाला देवी मंदिर परिसर में कलश स्थापित कर दिए गए भागवत कथा 7 दिन तक चलेगी जिसमें कथावाचक द्वारा भगवान के विभिन्न रूपों का वर्णन किया जाएगा


