रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गत 10 मई से जिले के सातों विकासखंडों में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन 10 जून को होगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय पर सभी खेलों के खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहे हैं। सुश्री पटेल ने आज एसएनजी स्कूल नर्मदापुरम के खेल मैदान पर चल रहे फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर में पहुँचकर शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में कोच कमल ठाकुर द्वारा लगभग 60 खिलाड़ियो को फुटबाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुश्री पटेल ने सभी खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक महेन्द्र पचलानिया भी उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी ने भी खिलाड़ियो के साथ फुटबाल के खेल में अपनी सहभागिता निभाई।


