• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़ डोगरगढ

*पत्रकारों पर आरोप लगाना विधायक को पड़ा महंगा विधायक केखिलाफ पत्रकार हुए लामबंदआईजी,एसपी से हुई शिकायत*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 25, 2024
in डोगरगढ
0
*पत्रकारों पर आरोप लगाना विधायक को पड़ा महंगा विधायक केखिलाफ पत्रकार हुए लामबंदआईजी,एसपी से हुई शिकायत*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*पत्रकारों पर आरोप लगाना विधायक को पड़ा महंगा विधायक केखिलाफ पत्रकार हुए लामबंदआईजी,एसपी से हुई शिकायत*

संवाददाता- महेन्द्र शर्मा बन्टी

भिलाई- दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन को अपने पर्सनल फेसबुक अकाउंट पर पत्रकारों को लेकर टिप्पणी करना महंगा पड़ता दिख रहा है। उन्होंने पत्रकारों को ब्लैकमेलर और दलाल जैसे शब्द का उपयोग किया है। इसको लेकर पत्रकार लामबंद हो गए हैं। उन्होंने आईजी दुर्ग राम गोपाल गर्ग और एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला को रिकेश सेन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई किये जाने की मांग की है। एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने मामले में जांच करने का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पहले विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधि को लेकर एक बड़े चैनल की वेबसाइट में खबर चली थी। उसमें बताया गया था कि विधायक के अधिकतर प्रतिनिधि महादेव सट्टा और अन्य आपराधिक रिकार्ड में संलिप्त हैं और जेल जा चुके हैं। यह खबर विधायक रिकेश को इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट खबर लिखने वाली पत्रकार को धमकी दे डाली। इतना ही नहीं उसके बाद एक बड़े अखबार के वेब पोर्टल चलाने वाले पत्रकार का नाम न लिखते हुए कहा कि उसके खिलाफ वो कार्रवाई कराएंगे।इतना लिखने के बाद भी जब पत्रकारों ने विधायक की पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की तो विधायक इतने नीचे गिर गए गए की उन्होंने दूसरा पोस्ट यह लिख डाला कि उनके पास 200 डॉक्टर, व्यापारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है कि उन्हें यह पत्रकार ब्लैकमेल कर रहा है। विधायक कहा कि उस पत्रकार के खिलाफ कल एफआईआर होगी। यह बात पत्रकार संघ को काफी नागावार गुजरी और उन्होंने एकता का परिचय देते हुए 50-60 की संख्या में शुक्रवार 24 मई 2024 को एसपी दुर्ग और आईजी दुर्ग से मुलाकात की। उन्होंने एसपी से कहा देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के विधायक रिकेश सेन देश के चौथे स्तंभ यानि मीडिया कर्मियों की आवाज को दबाने के लिए काफी नीचे स्तर का कार्य कर रहे हैं।पत्रकारों ने कहा कि उन्होंने सोशलमीडिया अकाउंट का दुरुपयोग करके उसमें उनपर अनरगल आरोप लगाया है। इसलिए उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पत्रकारों की बात को सुना और कहा कि वो इसकी जांच करेंगे और इस मामले को बड़े अधिकारियों और प्रशासन स्तर तक पहुंचाएंगे। ज्ञापन देते समय स्टील सिटी प्रेस क्लब भिलाई के अध्यक्ष आनंद नारायण ओझा, उपाध्यक्ष डॉ. संदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, रॉबिन मल, न्यू प्रेसक्लब भिलाई से उपाध्यक्ष कोमल धनेसर, महासचिव खिलावन सिंह चौहान, कार्यालय सचिव रमेश भगत, केपी न्यूज के संपादक राजेश अग्रवाल, गणेश निषाद, मिथलेश ठाकुर, अनुभूति भाकरे, इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश राव मदने, हितेश शर्मा, मनेद्र पटेल, खोमेंद्र सोनकर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। ज्ञापन की पूरी भूमिका दुर्ग जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष समशेर खान के मार्गदर्शन में बनाई गई। इस दौरान रवि सोनकर, सचिन, अभिषेक सावल, सीमांत कश्यप, संजय सिहं, खुशवंत, हरप्रीत भाटिया सहित बड़ी संख्या में दुर्ग और भिलाई के पत्रकार मौजूद रहे। सीएम सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन ।पत्रकार संघ की तरफ से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विधायक रिकेश सेन के द्वारा मीडिया की आवज और स्वतंत्रा को दबाने के कार्य की जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और संगठन मंत्री पवन साय को ज्ञापन भेजकर जानकारी दी गई। इसके बाद से भाजपा पार्टी में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इसकी निंदा की है।

–

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भूमाफिया के द्वारा रेलवे नाज़ुल की भूमि मे किये गए कब्जे पर आया उच्च न्यायालय का आदेश, राजस्व व रेलवे अधिकारी पहुँच कर रहे जाँच पड़ताल

भूमाफिया के द्वारा रेलवे नाज़ुल की भूमि मे किये गए कब्जे पर आया उच्च न्यायालय का आदेश, राजस्व व रेलवे अधिकारी पहुँच कर रहे जाँच पड़ताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d