1137 क्विंटल चीनी, कीमत 35 लाख एक माह मे बंदर खा गये
अलीगढ़ की साथा चीनी मिल साल 2021 के बाद से नहीं चल रही थी. पर उसमें बची हुई चीनी का स्टॉक था. फिर एक दिन मिल में जिला लेखा अधिकारी, पंचायत लेखा समिति और सहकारी समितियों की टीम पहुंची. टीम ने मिल में चीनी की ऑडिट किया.
तो पता चला कि एक महीने के हिसाब में 1137 क्विंटल चीनी का अता पता नहीं है. बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2023 तक चीनी का स्टॉक ठीक पाया गया था. वहीं 29 फरवरी 2024 को करीब 1538 क्विंटल चीनी स्टॉक में थी. मगर 31 मार्च को जज्बात ही बदल गए. पता चला कि स्टॉक घटकर 410 क्विंटल बचा.
मालूम चला कि 1137 क्विंटल चीनी का हिसाब नहीं है. पर चीनी एक महीने में गई कहां? जब संबंधित अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया, तो वजह बताई गई, बारिश और बंदर. कहा गया कि मिल में बंदर बहुत संख्या में हैं. उन्होंने ही इसे अंजाम दिया है.
अभी के हिसाब से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत लगाकर चीनी का हिसाब किया गया. तो पता चला कि गायब चीनी की कीमत करीब 35 लाख 24 हजार है. लेकिन इस हिसाब की भरपाई कौन करेगा?
ऑडिट में इस घपले के दोषी अधिकारियों के माना गया है. ये भी कहा जा रहा है कि इन्हीं 6 अधिकारियों को गायब चीनी से हुआ नुकसान वसूला जाएगा.
वायरल खबर


