• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

नगर परिषद बरही के सी.एम.ओ सहित दो कर्मियों को बिना सक्षम अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर रहना और विदेश यात्रा करना पड़ा महंगा कलेक्टर श्री प्रसाद ने तीनों कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को किया प्रेषित*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 22, 2024
in कटनी
0
नगर परिषद बरही के सी.एम.ओ सहित दो कर्मियों को बिना सक्षम अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर रहना और विदेश यात्रा करना पड़ा महंगा  कलेक्टर श्री प्रसाद ने तीनों कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को किया प्रेषित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने नगर परिषद बरही के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक ग्रेड-2 लेखापाल एवं सहायक ग्रेड-3 के द्वारा बिना सक्षम अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर रहने और समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में इनके नेपाल यात्रा के संबंध में प्रकाशित व प्रसारित खबर पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को इन तीनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने का प्रस्ताव प्रेषित किया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने नगर परिषद बरही के मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामशिरोमणि त्रिपाठी, सहायक ग्रेड-2 लेखापाल रमेश तोमर और सहायक ग्रेड-3 स्थापना शाखा तीरथ चतुर्वेदी के संबंध में बिना अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर रहने के मामले की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया था। जिसके परिपेक्ष्य मे अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ ने तहसीलदार बरही से जांच कराते हुए यह प्रतिवेदित किया कि मुख्य नगर पालिक अधिकारी सहित सहायक ग्रेड-2 लेखापाल और सहायक ग्रेड -3 कार्यालय से अनुपस्थित है। कार्यालयीन उपस्थिति रजिस्टर में सी.एम.ओ बरही के आकस्मिक अवकाश का आवेदन नगर परिषद बरही के अध्यक्ष के नाम से संबोधित पाया गया तथा रमेश कुमार तोमर एवं तीरथ चतुर्वेदी के आवेदन भी उपस्थिति रजिस्टर मे रखे पाये गए। किंतु कोई भी अवकाश आवेदन जांच के दौरान स्वीकृत होना नहीं पाया गया।

कलेक्टर ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को भेजे कार्यवाही प्रस्ताव पत्र में यह भी उल्लेखित किया है कि वर्तमान मे लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने से जिले में अवकाश हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित किये गए है। साथ ही आवश्यकता अनुसार दो दिवस का आकस्मिक अवकाश विभाग प्रमुख एवं दो दिवस से अधिक का अवकाश उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किये गए थे।

अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ द्वारा दिये गए जांच प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि नगर परिषद बरही के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामशिरोमणि त्रिपाठी, सहायक ग्रेड -2 लेखापाल रमेश कुमार तोमर और सहायक ग्रेड-3 स्थापना शाखा तीरथ चतुर्वेदी बिना अनुमति के अवकाश तथा मुख्यालय से बाहर है साथ ही समाचार पत्र एवं शिकायत अनुसार नेपाल की विदेश यात्रा पर है जिस हेतु पूर्व से सक्षम अनुमति प्राप्त करना आवश्यक था लेकिन इन तीनों शासकीय कर्मियों द्वारा ऐसा नहीं किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को नियमानुसार कार्यवाही हेतु भेजे प्रस्ताव में उल्लेखित किया है कि तीनों शासकीय कर्मी बिना सक्षम अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय के बाहर है जो उनके पदीय कर्तव्यों एवं लापरवाही का द्योतक है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चौरई में शासकीय भूमि से हटवाया गया 22 अतिक्रमणकारियों का कब्जा

चौरई में शासकीय भूमि से हटवाया गया 22 अतिक्रमणकारियों का कब्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d