• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव के मार्गदर्शन में वार्डवार वृहद विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा

by Manish Gautam Chiefeditor
May 22, 2024
in जबलपुर
0
निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव के मार्गदर्शन में वार्डवार वृहद विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान के तहत*

*उजार पुरवा आगा चौक में श्रमदान कर दिया गया स्वच्छता का संदेश*

*स्वच्छता रैली के माध्यम से नागरिकों, व्यापारियों को जागरूक किया गया*

*जी.वी.पी. पॉइंट की भी हुई साफ-सफाई*

जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमति प्रीति यादव के मार्गदर्शन में वार्डवार वृहद विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री सुरेश बबेले की उपस्थिति में संभाग क्र. 05 कस्तूरबा गाँधी वार्ड अंतर्गत आने वाले उजार पुरवा आगा चौक एवं आस-पास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व आगा चौक से स्वच्छता रैली प्रारंभ की गयी। स्वच्छता रैली वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए उजार पुरवा में निर्मित होने वाले जी.वी.पी. पॉइंट स्थल पर समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि वार्ड के विभिन्न गलियों में स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया तथा नागरिको को शासन की योजनाओं का लाभ एवं जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों के समस्यायों का उनके द्वार पर जाकर उनका निराकरण भी किया गया। स्वच्छता रैली की समाप्ति पर उजार पुरवा आगा चौक में आम नागरिकों एवं राहगीरों को बार-बार बोलने के बावजूद लम्बे समय से निर्मित हो रहे जी.वी.पी. पॉइंट को युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कर उसका सौन्दर्यीकरण किया गया ताकि निर्मित हुए जी.वी.पी. पॉइंट को हमेशा के लिए हटाया जा सके।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री सुरेश बबेले ने बताया कि व्यापारिक एवं रहवासी एरिया के आम नागरिको, दुकानदारों, एवं राहगीरों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरे एवं उससे होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जी.वी.पी. पॉइंट में किसी भी तरह का कचरा न फेंकने अपितु दुकान एवं घर से निकलने वाले कचरे को नगर निगम की कचरे वाली गाड़ी में ही देने साथ ही साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन एवं पौधारोपण हेतु भी सभी से आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि सभी आम जनों को एकजुट होकर इसी तरह कार्य करने एवं जबलपुर शहर को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नंबर 01 बनाने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम में संभागीय अधिकारी सुश्री चेतना चौधरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप पटेल, स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक मिश्रा, वार्ड सुपरवाइजर राकेश, आर आई कोणार्क रावत, एस ई संदीप पाण्डेय एवं संभाग क्रमांक 05 के सभी राजस्व निरीक्षक, उपयंत्री, योजना लिपिक, टैक्स कलेक्टर, नोटिस सर्वर, सभी वार्ड सुपरवाइजर, नगर निगम की स्वच्छता टीम एवं सैंकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*खुले में मांस-मछली विक्रय करने वाले, खुले प्लॉट, नाला में कचरा फेंकने वालों एवं शहर में गंदगी करने वालों के विरूद्ध की गई बड़ी कार्रवाई*

*खुले में मांस-मछली विक्रय करने वाले, खुले प्लॉट, नाला में कचरा फेंकने वालों एवं शहर में गंदगी करने वालों के विरूद्ध की गई बड़ी कार्रवाई*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d