कटनी। नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा शहर में वर्षा ऋतु प्रारंभ होने पर नालियों में जलभराव] गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचने एवं स्वच्छ रखने हेतु नालियों की सफाई अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक की गई थी जिसमें उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व नगर निगम सीमांतर्गत सभी नाला- नालियों की विशेष सफाई हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे] जिसके परिपालन में निरंतर विशेष नाली सफाई अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के दौरान अब तक बस स्टैंड] पाठक वार्ड] जालपा मडिया रोड] आजाद चौक बावड़ी टोला] एनकेजे नाला] खिरहनी एवं मिशन चौक पुलिया पर सफाई कराया गया है व धर्म लोक हॉस्पिटल रोड] वंशस्वरूप वार्ड बीएसएनएल के सामने सफाई अभियान जारी है।